गुजरात के अहमदाबाद से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां वाडज इलाके में 21 साल के एक युवक ने बदला लेने के लिए बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। युवक ने एक बिल्ली को इतनी बहरमी से पीटा और पत्थरों से कुचला कि उसकी मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना रविवार की है। आरोपी की पहचान राहुल दंतानी के रूप में हुई है। उसकी 20 वर्षीय पत्नी छह महीने की गर्भवती है। बताया जा रहा है कि रविवार को जब राहुल की पत्नी बिल्ली को दूध पिलाने गई, तो बिल्ली ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। पत्नी को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन इस घटना से गुस्साए राहुल ने बिल्ली से बदला लेने की ठान ली और अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आरोपियों की दरिंदगी साफ देखी जा सकती है। आरोपियों ने पहले बिल्ली को एक प्लास्टिक के बोरे में कैद किया और बाइक पर लादकर एक सुनसान मैदान में ले गए। वहां उन्होंने बोरे को बार-बार जमीन पर पूरी ताकत से पटका। इसके बाद जब बिल्ली को बाहर निकाला गया, तो वह अधमरी हो चुकी थी। इसके बावजूद उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। एक युवक ने बिल्ली के सिर पर पैर रखकर उसे दबाए रखा, जबकि दूसरे ने बड़े-बड़े पत्थरों से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान तीसरा शख्स मजे लेते हुए इस पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा।
वीडियो के वायरल होते ही पशु प्रेमियों में भारी रोष फैल गया। पशु कल्याण संस्था के सदस्य विरल पटेल ने तुरंत वाडज पुलिस स्टेशन में संपर्क किया और सबूत के तौर पर वीडियो पेश करते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...