Google Analytics Meta Pixel जब मोदी से पूछा-दो बार पीएम बन चुके और क्या चाहिए?-कहा- सपना पूरा किए बगैर रुकूंगा नहीं - Ekhabri.com

जब मोदी से पूछा-दो बार पीएम बन चुके और क्या चाहिए?-कहा- सपना पूरा किए बगैर रुकूंगा नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो कॉन्फे्रंसिंग कार्यक्रम में लोगों को विपक्ष के एक नेता का किस्सा सुनाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक दिन, एक वरिष्ठ नेता मुझसे मिले। वह नियमित रूप से राजनीतिक रूप से हमारा विरोध करते हैं, लेकिन मैं उनका सम्मान करता हूं। वह कुछ मुद्दों पर खुश नहीं थे, इसलिए वे मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि देश ने आपको दो बार प्रधान मंत्री बना दिया…अब आगे क्या करना है? उनको लगता था कि दो बार प्रधानमंत्री बन गया तो बहुत कुछ हो गया। उनको पता नहीं है कि मोदी किसी अलग मिट्टी का है। ये गुजरात की धरती ने उसको तैयार किया है।Ó प्रधानमंत्री ने यह किस्सा सुनाते समय किसी नेता के नाम का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनका ये बयान बीते महीने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से दिल्ली में मुलाकात के बाद आया है। शिवसेना नेता संजय राउत और उप मुख्यमंत्री अजित पवार के परिवार के सदस्यों पर ईडी की कार्रवाई के बाद पवार की मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी से हुई थी। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस बैठक में पवार ने इन मुद्दों को उठाया था।
नीतियों का अंतिम लाभार्थी तक पहुंचना तुष्टिकरण का अंत : मोदी
गुजरात के भरूच में उत्कर्ष समारोह प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सरकार की नीतियों व योजनाओं का 100 फीसदी लाभार्थियों तक पहुंचना ही भेदभाव और तुष्टिकरण की राजनीति का अंत है। मोदी ने कहा, अक्सर सूचना के अभाव में सरकारी योजनाएं या तो सिर्फ कागज पर रह जाती हैं या बेहद कम लोग ही उसका लाभ उठा पाते हैं। अंतिम लाभार्थी तक नीतियों को पहुंचाना हालांकि मुश्किल काम है, लेकिन जनता की सेवा का यही अंतिम रास्ता है। इससे लाभ पाने के लिए सिफारिशों की जरूरत भी खत्म हो जाती है, क्योंकि हर व्यक्ति को यह भरोसा होता है कि अंतत: उसे लाभ मिलेगा। चूंकि एक एक व्यक्ति को लाभ मिल चुका होता है, इसमें तुष्टिकरण की राजनीति के लिए भी कोई गुंजाइश नहीं रह जाती। मोदी ने कहा, मेरे प्रधानमंत्री बनने के बाद आठ वर्ष से हमारी सरकार सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रही है। 100 फीसदी कवरेज सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार कितनी संवेदनशील है और जनता का ख्याल रखती है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर देश के 100 फीसदी लाभार्थियों तक पहुंचने का मेरा एक सपना है और इसे हासिल किए बगैर मैं रुकूंगा नहीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *