होली के मौके पर बच्चों का कार पर गुब्बारा फेंकना एक व्यक्ति को इतना नागवार गुजरा कि उसने बच्चों पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी। उसकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
एनआइटी एक-बी ब्लाक के रहने वाले अश्वनी भाटिया की दो बेटियां और बेटा सोमवार को घर के बाहर गली में खेल रहे थे। होली का मौका है, ऐसे में आने-जाने वाले लोगों पर पानी के गुब्बारे फेंककर खुश हो रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वहां से निकलती एक कार पर पानी का गुब्बारा फेंका। कार चालक ने तुरंत ब्रेक लगाई और गुस्से में कार से बाहर निकला। उसे बाहर निकलते देखकर बच्चे डर गए और भागकर घर में घुस गए। कार चला रहे व्यक्ति ने पिस्टल निकाली और पीछा करते हुए बच्चों के घर तक पहुंच गया।
दरवाजे पर खड़े होकर उसने बच्चों को गाली दी और पिस्टल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना से बच्चे बुरी तरह सहम गए। उन्होंने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो बच्चों की बात सच निकली। एक व्यक्ति पिस्टल तानते हुए दिखाई दे रहा है।
कोतवाली थाना प्रभारी रामबीर का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में पिस्टल तानने वाले व्यक्ति की कार के नंबर साफ नहीं आ रहे। उसका चेहरा भी साफ नहीं दिख रहा। पिस्टल तानने वाले की तलाश की जा रही है। सुराग मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अगर उसके पास लाइसेंसी पिस्टल हुई तो लाइसेंस रद करने की संस्तुति की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 26, 2026 /
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...
By User 6 /
June 26, 2026 /
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...