Google Analytics Meta Pixel जब भाटापारा से गुजरी 300 डिब्बों वाली वासुकी तो खुली रह गईं लोगों की आंखें - Ekhabri.com

जब भाटापारा से गुजरी 300 डिब्बों वाली वासुकी तो खुली रह गईं लोगों की आंखें

भाटापारा। भारतीय रेलवे के इतिहास में सम्भवत 22 जनवरी 2021 का दिन भी स्वर्णिम अक्षरो में दर्ज हो गया होगा जब 300 डिब्बों की 5 मालगाडिय़ों को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में एक साथ जोड़कर भिलाई से कोरबा के बीच चलाया गया। इस ट्रैन वासुकी को जिसने भी देखा उस ट्रैन की लम्बाई को देख उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं। 5 मालगाडिय़ों को जोड़कर एक साथ चलाये जाने पर रेलवे जोन सलाहकार समिति के सदस्य राजेश शर्मा ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए रेलवे के आला अधिकारियो के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए बधाई दी है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार आज रायपुर मंडल के भिलाई डी केबिन से बिलासपुर मण्डल के कोरबा तक 5 मालगाडियों को एक साथ जोड़कर चलाया गया। इस मालगाड़ी की कुल लंबाई 3.5 किलोमीटर के लगभग रही, इस ट्रेन का नाम वासुकी दिया गया है। फ्रंट ट्रेनों के परिचालन समय को कम करने, क्रू-स्टाफ की बचत एवं उपभोक्ताओं को त्वरित डिलीवरी प्रदान करने हेतु लगातार लॉन्ग हाल मालगाडिय़ों का परिचालन किया जा रहा है। नये कीर्तिमान स्थापित करते हुए 29 जून 2020 को तीन लोडेड मालगाडिय़ों को एक साथ जोड़कर लॉन्ग हॉल सुपर एनाकोंडा गाडी का परिचालन किया गया था। एस इ सी आर ने एक बार फिर इसी कडी को आगे बढ़ाते हुए 22 जनवरी 2021 को रायपुर रेल मंडल के भिलाई डी केबिन से कोरबा तक पांच लॉन्ग हाल रैक (वासुकी) का परिचालन किया गया। इस मालगाड़ी में 300 वैगनो को जोड़कर इस लॉन्ग हाल रैक को चलाई गई। इस लॉन्ग हाल मालगाड़ी ने भिलाई दी केबिन से कोरबा स्टेशन तक का सफर लगभग 9 घंटे से भी कम समय में तय किया। भिलाई से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर रवाना हुई वासुकी ने 16 बजकर 26 मिनट पर भाटापारा रेलवे स्टेशन को पार किया और 17 बजकर 30 मिनट पर बिलासपुर होते हुए 21 बजकर 15 मिनट को कोरबा पहुंची। इतनी लम्बी ट्रैन को चलाने में केवल 1 लोको पायलट, 1 सहायक लोको पायलट एवं 1 गार्ड की आवश्यकता पड़ी। जबकि सिंगल-सिंगल 5 रैक चलाने से 5 लोको पायलट, 5 सहायक लोको पायलट एवं 5 गार्ड की आवश्यकता होती।
सुपर शेष नाग में 1 लोको पायलट, 1 सहायक लोको पायलट व 1 गार्ड द्वारा इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।
फोर्थ लॉन्ग हॉल रैक के परिचालन से क्रू-स्टाफ की बचत, रेलवे ट्रैक का सही इस्तेमाल तथा उपभोक्ताओं को त्वरित डिलीवरी प्राप्त होती है जो आज के दृश्टिकोण से सही और उचित भी है।भारतीय रेलवे के इतिहास के पन्नों में शायद 22 जनवरी 2021 का दिन भी दर्ज हो गया होगा की 5 मालगाडिय़ों की एक साथ जुडी पहली ट्रैन भिलाई से कोरबा के मध्य चली।रेलवे जोन सलाहकार समिति के सदस्य राजेश शर्मा ने वासुकी ट्रैन के सफल और सुरक्षित परिचालन के लिए बिलासपुर जोन और रायपुर डिवीजन के परिचालन विभाग के अधिकारीयो के प्रति प्रसन्नता जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया है।
***

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...