सिंघु बॉर्डर पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के बीच एक संदिग्ध व्यक्ति पकडा गया है। किसानों ने इस संदिग्ध को पकड़ने के बाद आंदोलन में बाधा डालने की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है। पकडे गए संदिग्ध की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी योगेश के रूप में की गई है।
संदिग्ध युवक के पकड़े जाने के बाद किसान नेता जगजीत सिंह दलेवाल ने कहा कि पकड़े गए संदिग्ध ने आंदोलनस्थल के पास प्रदर्शनकारियों पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की। जब उसे किसानों ने पकड़ लिया तो उसने स्वीकार किया कि वह यह देखने के लिए हंगामा कराने की कोशिश कर रहा था कि कहीं किसी के पास कोई हथियार तो नहीं है। इसके बाद किसानों की मौजदूगी में उसने कई खुलासे किए हैं।
इसके बाद किसान नेता संदिग्ध को मीडिया के सामने भी लेकर आए। इस दौरान संदिग्ध ने खुलासा किया है कि उसे आंदोलन में शामिल चार बड़े किसान नेताओं को गोली मारने के लिए कहा गया था। किसान नेताओं की हत्या करने का निर्देश उसे सोनीपत के राई थाने के SHO प्रदीप ने दिए थे। संदिग्ध ने बताया कि इन चारों किसान नेताओं की तस्वीर भी पुलिस अधिकारी ने साझा कर रखी है। मगर जब मीडिया ने इस बात की पड़ताल की तो पता चला कि राई थाने पर प्रदीप नामक कोई शख्स ही नहीं है। राई थाने के SHO का नाम विवेक मलिक है, जो पिछले सात महीने से यहां तैनात हैं।
इतना ही नहीं, संदिग्ध ने यह भी खुलासा किया है कि आंदोलन के दौरान किसान कोई हथियार तो लेकर जा रहे हैं, इसका पता लगाने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। मीडिया के सामने संदिग्ध ने कहा कि वह 19 जनवरी से सिंघु बॉर्डर पर है। 26 जनवरी के दिन उसकी योजना आंदोलनरत किसानों के बीच में मिल जाने की थी। संदिग्ध ने कहा कि अगर किसान परेड के साथ निकलते तो उसे उन पर फायर करने के लिए कहा गया था। फिलहाल संदिग्ध को सोनीपत पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और उसे कुंडली थाने ले जाया गया है। यहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
गौर हो कि कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग को लेकर किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड निकालने का ऐलान किया है, जिस पर घमासान मचा है। किसानों के आंदोलन 59 दिन हो गए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...