कौन-कौन है बलौदाबाजार अग्नि कांड का दोषी, प्रशासन ने जारी की सूची, नुकसान का आंकलन भी शुरू, वसूली कर सकती है सरकार

 

बलौदाबाजार में उपद्रव करने वालों की पहचान कर ली गई है। प्रशासन की तरफ से उपद्रव करने वाले संगठनों के पदाधिकारियों का नाम भी जारी किया है। आगजनी में वहां बड़ा नुकसान हुआ है। प्रशासन की तरफ से जारी लिखित बयान में बताया गया है कि नुकसान आंकलन किया जा रहा है। चर्चा है कि नुकसान की वसूली उपद्रवियों से की जा सकती है, हालांकि इस संबंध में अभी सरकार की तरफ से स्‍पष्‍टतौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

 

प्रशासन की तरफ से बयान में बताया गया है कि 10 जून को छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के द्वारा अमर गुफा गिरौधपुरी जैतखाम मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग एवं साथ में पूर्व में बोडसरा, कबीरधाम एवं अन्य जिलों में सतनामी समाज संबंधी विभिन्न मुद्दो को लेकर दशहरा मैदान बलौदाबाजार में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इसमें सुरक्षा प्रबंध के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाने के सांथ मजिस्ट्रियल ड्यूटी भी आदेशित किया गया था।

 

आयोजनकर्ता किशोर नवरंगे भीम कांतीवीर अध्यक्ष, दीपक घृतलहरे प्रगतिशील सतनामी समाज, मोहन बंजारे प्रगतिशील सतनामी समाज युवा प्रदेश अध्यक्ष, सुशील बंजारे प्रगतिशील सतनामी समाज युवा प्रकोष्ट, जितेन्द्र नौरंगे सतनाम सेवा समिती जिला अध्यक्ष, ओमप्रकाश खुंटे सतनामी समाज वरिष्ठ, भुनेश्वर डहरिया, दिनेश चतुर्वेदी भीम रेजिमेंट प्रदेश अध्यक्ष आदि के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन के रूप में आस पास पैदल रैली कर संयुक्त जिला कार्यालय का घेराव किये जाने योजना थी, जिसमें शासन द्वारा उच्चस्तरीय न्यायिक जांच का आश्वासन दिये जाने के पश्चात भी उनके द्वारा धरना प्रदर्शन स्थगित नहीं किया गया।

 

छत्तीसगढ़ स्तरीय सतनामी समाज के लोग विभिन्न जिलों से आकर दशहरा मैदान बलौदाबाजार में करीबन 07-08 हजार की संख्या में ईकट्ठा हुए। इसके बाद प्रदर्शन में सम्मिलित प्रमुख व्‍यक्तियों से गार्डन चौंक में ज्ञापन देने समझाईस दिया गया, लेकिन इनके द्वारा उक्त समझाईस को अस्वीकार कर दिया गया। प्रदर्शन में आये भीड़ द्वारा 02.45 बजे रैली के रूप में नारे बाजी करते हुए आगे निकल गये जिससे पहला बैरिकेट गार्डन चौक पास लगाया गया था जहां पर बैरिकेटिंग को तोड़ फोड़ कर आगे निकल गये। इसके बाद संपूर्ण रैली नेतृत्वविहीन होकर, सुनियोजित तरीके से नारे बाजी करते हुए चक्रपाणी स्कुल के पास जहां पर बड़ी बैरिकेटिंग लगाया गया था वहां पहुंचकर ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से काफी धक्का मुक्की, लाठी डण्डे से मारकर गंभीर चोट पहुंचाया गया व बैरिकेट को तोड़कर पथराव करते हुये आगे बढ गया।

 

पुलिस द्वारा काफी रोकने की कोशिश की गयी लेकिन भीड़ उग्र रूप धारण कर पास में खड़ी फायर ब्रिगेड के उपर चढ़कर तोड़ फोड़ कर अपने साथ लाये पेट्रोल डीजल से आग लगाते हुए आगे निकल गये। संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास उपद्रवीयों द्वारा हिंसक रूप धारणकर पत्थर बाजी कर लाठी डण्डा से पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को मारकर चोट पहुंचाते हुए संयुक्त कलेक्ट्रेड परिसर में खडी शासकीय, प्रायवेट लगभग 100 मोटर सायकल एवं 30 से अधिक चारपहिया वाहनों में तोडफोड कर आग लगा दिया गया। साथ ही उपद्रवीयों द्वारा संयुक्त कार्यालय भवन के पुलिस कार्यालय में भी आग लगा दिया, जिससे पुलिस कार्यालय के रिकार्ड जल गया है। संयुक्त कार्यालय भवन को आग लगाने के बाद तहसील कार्यालय में खड़ी गाडियां एवं शहर के मुख्य मार्ग में लगे डिवाईडर को तोड़फोट कर नुकसान किया गया है।

 

सिटी सर्विलांस में लगे शहर के रोड में सी.सी.टी.वी कैमरे को तोड़ दिया गया है। तोडफोड करने में भीम आर्मी, भीम रेजिमेंट एवं भीम कांतीवीर सेना के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों के द्वारा उत्पात मचाया गया है। इन लोगो द्वारा किये गये उत्पात में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा एवं अन्य जिलों से आये हुए 25 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं प्रशासनिक अधिकारी काफी गंभीर रूप से घायल है, जिनका ईलाज जारी है। उपद्रवियों द्वारा किये गये तोडफोड, आगजनी आदि का आंकलन लगाया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *