Google Analytics Meta Pixel इजरायल की बमबारी में बाल-बाल बचे WHO चीफ - Ekhabri.com

इजरायल की बमबारी में बाल-बाल बचे WHO चीफ

इजरायल ने यमन की राजधानी सना में एयरपोर्ट और बंदरगाह पर हमला किया। इस दौरान वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) चीफ डॉक्टर टैड्रॉस भी सना एयरपोर्ट पर ही मौजूद थे। इजरायल के इस हमले में वह बाल-बाल बचे। इसका खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है। WHO चीफ यमन में उन UN कर्मचारियों की रिहाई के लिए बात करने पहुंचे थे, जिन्हें हूती लड़ाकों ने पिछले कई महीनों से बंधक बनाकर रखा है।

 

 

 

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के चीफ डॉ. टेड्रोस एडनोम घेबियस ने कहा कि वो और उनके सभी सहयोगी प्लेन में सवार होने ही वाले थे कि तभी सना एयरपोर्ट पर इजरायल की ओर से हमला हो गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान वहां जमकर बमबारी हुई, जिसमें उनकी फ्लाइट का एक सदस्य भी घायल हो गया। एयरपोर्ट पर मौजूद दो अन्य लोगों की मौत हो गई। WHO चीफ ने कहा कि वह और उनके सभी सहयोगी पूरी तरह से सुरक्षित हैं, मगर उन्हें सना से निकलने के लिए एयरपोर्ट की मरम्मत होने तक का इंतजार करना पड़ेगा।

 

 

 

 

यमन की राजधानी सना में हुए इजरायल के हमले की संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने निंदा की है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने की भी बात कही है। गुटेरेस ने कहा कि नागरिकों और मानवीय कार्यकर्ताओं को कभी भी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। यमन में सना अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लाल सागर मे बंदरगाहों और बिजली स्टेशनों पर हमले बेहद खतरनाक हैं।

 

 

 

यमन के हूती विद्रोहियों ने कहा, इजरायल के हवाई हमलों ने कब्जे वाली राजधानी सना औऱ बंदरगाह शहर होदेइदा को निशाना बनाया है। वहीं, IDF ने कहा कि उसने यमन की राजधानी सना में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और होदेइदा, अल-सलिफ औऱ रास कांतिब के बंदरगाहों के साथ बिजली स्टेशनों पर हूतियों के बनाए बुनियादी ढांचे पर हमले किए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

ट्रम्प के रिसॉर्ट में घुस रहे युवक को गोली मारी, मौके पर मौत

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *