Google Analytics Meta Pixel ‘पुष्पा 2 : द रूल’ ने फिर रचा इतिहास - Ekhabri.com

‘पुष्पा 2 : द रूल’ ने फिर रचा इतिहास

बॉक्स ऑफिस पर अपनी भारी सफलता के साथ ‘पुष्पा 2’ का फीवर लगातार बढ़ता जा रहा है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का देश ही नहीं पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। इसी के साथ इस फिल्म ने कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। इस फिल्म ने रिलीज के केवल 7 दिनों के भीतर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया था। तब से अब तक बस ये नए बेंचमार्क ही सेट कर रही है। वहीं मेकर्स ने अब बताया कि पुष्पा 2 द रूल ने वर्ल्डवाइड एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

 

 

 

‘पुष्पा 2: द रूल’ साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। वहीं इस फिल्म ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल इस फिल्म ने केवल 21 दिनों में, दुनिया भर में 1705 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ ये इतना बड़ा कलेक्शन हासिल करने वाली सबसे तेज़ भारतीय फिल्म बन गई है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ की इस उपलब्धि को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मेकर्स ने पोस्ट में लिखा है, “2024 में भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ 21 दिन में दुनियाभर में 1705 करोड़ की कमाई के साथ 1700 करोड़ का कलेक्शन करने वाली अब तक की सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई है।”

 

 

 

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ, ‘पुष्पा 2’ ने अल्लू अर्जुन को भी देश का सबसे बड़ा स्टार बना लिया है। इस फिल्म ने अब आने वाली फिल्मों के लिए एक नया बेंचमार्क भी सेट कर दिया है। इस फिल्म का बाक्स ऑफिस पर दबदबा दिखाता है कि इसे दुनियाभर में दर्शकों से कितना प्यार मिल रहा है। फैंस और क्रिटिक्स ने फिल्म की एंटरटेनिंग स्टोरी लाइन, एक्शन सीन और अल्लू अर्जुन द्वारा अपनी भूमिका में लाई गई ऊर्जा की सराहना की है।

Read Also  अनुभव सिन्हा ने अपने जन्मदिन पर नए ऑफिस का किया उद्घाटन, मनोज बाजपेयी ने की मजेदार टिप्पणी

 

 

 

‘पुष्पा 2: द रूल’, सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म है और इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल ने अहम रोल प्ले किया है। फिल्म का निर्माण मैथरी मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा टी सीरीज के संगीत के साथ किया गया है। यह फिल्म 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *