श्रीरामचरितमानस के अध्यायों को “कांड” कहा जाता है। आम बोलचाल की भाषा से कहने और सुनने में “कांड” शब्द थोडा अटपटा लगता है। मसलन, हम अक्सर अखबारों में पढ़ते हैं कि फलां जगह यह जघन्य कांड हो गया। कभी चोरी-डकैती तो कहीं हत्या आदि अपराधों के लिये भी “कांड” शब्द का प्रयोग किया जाता है। इसके बावजूद रामचरितमानस जैसे पवित्र ग्रन्थ में ऐसी कौन सी बात है जो इसके अध्यायों को “कांड” शब्द से उद्बोधित किया जाता है। बालकाण्ड हो, या अरण्यकाण्ड या फिर किष्किंधाकांड या लंकाकांड। इसका उत्तर में श्रीरामचरित मानस में ही है।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार कई योनियों में जन्म लेने के बाद मनुष्य योनि में जीव का जन्म होता है। मगर लोग जीवन दर्शन के अभाव में उसे ऐसे ही व्यर्थ कर देते हैं। हमारे प्राचीन ग्रन्थों रामायण, महाभारत, श्रीमद्भगवद्गीता और रामचरितमानस में मनुष्य को जीवन दर्शन करने की विधि भलीभांति बतायी गयी है। यही आध्यात्मिक भारत की शक्ति है। श्रीरामचरितमानस में भगवान राम के लिए भी कहा गया है-
बड़े भाग मानुष तन पावा। सुर दुर्लभ सदग्रँथहिं गावा।।
साधन धाम मोक्ष कर द्वारा।पाई न जेहि परलोक सँवारा।।
आज हम बताते हैं कि इन अध्यायों को “काण्ड” शब्द की संज्ञा क्यो दी गई है। इस शंका के समाधान के लिये हम आपको हमारे छत्तीसगढ़ के रायपुर में घटित एक घटना का उदाहरण देते हैं। रायपुर में प्रसिद्ध रामायणशास्त्री श्री रामकिंकर जी महाराज रामकथा कर रहे थे। वहां उपस्थित श्रद्धालुओ में से एक श्रद्धालु ने एक विचित्र शंकास्पद प्रश्न किया कि रामचरितमानस के अध्यायों को काण्ड क्यों कहते हैं। इसे घटना या दुर्घटना या अन्य किसी प्रकार की संज्ञा दी जा सकती थी। तब रामकिंकर जी महाराज ने मुस्कुराते हुये कहा, यह प्रश्न आज तक किसी ने शायद ही पूछा हो और यह निश्चित ही एक जानने योग्य बात है। “जब सोची समझी गयी रणनीति के तहत किसी कार्य को अंजाम दिया जाये, तो उसे कांड कहते हैं।”
संपूर्ण रामायण कोई साधारण कालखंड की घटना नहीं थी, जब जब लोगों में धर्म के प्रति आस्था कम होती जाये। तब-तब ईश्वरीय लीला के अनुरूप भगवान साक्षात मृत्युलोक में अवतार लेते हैं। रामायण में भगवान राम का जन्म लेना, गुरु विश्वामित्र के साथ जाकर कई राक्षसों का वध करना, फिर पिता की आज्ञा से वनवास, सीता का हरण, रावण वध, राजा राम के रूप में राज्याभिषेक, लोक लाज की मर्यादा के लिये सीता का परित्याग और अंत मे माता सीता का भूमि में स्थान ग्रहण करना यह सब ईश्वरीय लीला के अंतर्गत उस समय के जनमानस में जीवन दर्शन ,त्याग ,मर्यादा , एक आदर्श पुरुष के साथ साथ, पारिवारिक प्रेम के प्रति उदाहरण प्रस्तुत करना था यह सभी पूर्व निर्धारित था। यही कारण है कि रामचरितमानस के अध्यायों को कांड कहते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...