Google Analytics Meta Pixel क्यों होती है प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या? गर्भवती महिलाएं ऐसे करें कब्ज का इलाज - Ekhabri.com

क्यों होती है प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या? गर्भवती महिलाएं ऐसे करें कब्ज का इलाज

 

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को काफी सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिनमे से एक है कब्ज। कब्ज की वजह से बहुत सारी महिलाएं परेशान रहती हैं। ये समस्या प्रेग्नेंसी के हर महीने के साथ बढ़ती ही जाती है। ऐसे में लगातार कब्ज से छुटकारा दिलाने वाली दवाओं का लेना ठीक नही है। ज्यादातर डॉक्टर भी दवाओं को लगातार खाने के लिए मना करती हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं। जिनकी मदद से आपको प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

 

​क्‍या होती है कब्‍ज?

 

कब्‍ज होने पर मल टाइट हो जाता है और यह आसानी से गुदा मार्ग के जरिए बाहर नहीं निकल पाता है। इसे निकालने के लिए बार-बार जोर लगाना पड़ता है। कुछ लोगों कब्‍ज होने पर लगता है कि उनका पेट साफ नहीं हुआ है और उन्‍हें बार-बार फ्रेश होने की जरूरत महसूस होती है।

 

​शिशु पर कब्‍ज का असर

 

प्रेग्‍नेंसी में कब्‍ज की शिकायत होना आम बात है। चूंकि, कब्‍ज को स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक माना जाता है इसलिए कई महिलाओं को यह डर रहता है कि गर्भावस्‍था में कब्‍ज होना, कहीं उनके बच्‍चे को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

 

कई ऐसे रेचक यानि कब्‍ज को खत्‍म करने वाली दवाएं होती हैं जिन्‍हें रक्‍त वाहिकाएं नहीं सोखती हैं इसलिए इन्‍हें प्रेग्‍नेंसी और ब्रेस्‍टफीडिंग के दौरान लिया जा सकता है। हालांकि, कब्‍ज की दवा लेने से पहले आपको डॉक्‍टर से एक बार पूछ लेना चाहिए।

 

​क्‍या प्रेग्‍नेंसी के बाद भी रहती है कब्‍ज

 

अगर आपको कब्‍ज रहती है और आप प्रेगनेंट होने की कोशिश कर रही हैं तो पहले अपनी जीवनशैली को ठीक करें और अच्‍छी आदतें अपनाएं। हेल्‍दी डाइट लें, खूब पानी पिएं और नियमित एक्‍सरसाइज करें। इससे पेट साफ रहता है और कब्‍ज की शिकायत कम रहती है।

Read Also  जशपुर में मुख्यमंत्री ने हजारों लोगों संग किया योग, 107 करोड़ कार्य शुरू

 

​प्रेग्‍नेंसी में क्‍यों होती है कब्‍ज

 

गर्भावस्‍था के दौरान प्रोजेस्‍टेरोन हार्मोन बढ़ने के कारण शरीर की मांसपेशियां रिलैक्‍स हो जाती हैं जिसमें आंतें भी शामिल हैं। आंतों के धीमा पड़ जाने पर पाचन भी धीरे काम करने लगता है जिससे कब्‍ज की समस्‍या पैदा होती है।

 

​कब्‍ज दूर करने के घरेलू नुस्‍खे

 

कब्‍ज मिटाने के घरेलू उपाय इस प्रकार हैं :

 

आप खूब पानी पिएं। पानी से शरीर हाइड्रेट रहता है और बॉडी में जमा गंदगी बाहर निकल जाती है।

 

फाइबर पेट को साफ करने और मल को पतला करने का काम करता है इसलिए अपने खाने में फाइबर से युक्‍त फूड्स को ज्‍यादा से ज्‍यादा शामिल करें।

 

पाचन के लिए नींबू बहुत अच्‍छा रहता है। इससे शरीर के सभी विषाक्‍त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। रोज सुबह खाली पेट गुनगुन पानी में नींबू और शहद डालकर पीने से पेट साफ हो जाता है।

 

अलसी के बीज

अलसी महिलाओं के फायदेमंद होती है। वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली कब्ज की समस्या में ये राहत दिला सकती है। अलसी के बीजों में खास गुण होते हैं जो स्टूल को ढीलाकर निकलने में मदद करते हैं।

 

कैसे खाएं अलसी

-अलसी का पाउडर बनाकर रख लें। रोजाना एक चम्मच अलसी को हल्के गुनगुने पानी के साथ खाएं। खाने के बाद करीब एक गिलास पानी पी लें। इससे राहत मिलेगी।

 

-या फिर अलसी के बीज को 3-4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। रात को सोने से पहले इन भीगे बीजों को पानी के साथ खा लें। इसे खाने से कब्ज की समस्या में राहत मिलेगी।

Read Also  सुपेला अंडरब्रिज की कलाकृतियों के कारण बना सेल्फी जोन

 

पेट की करें तेल से मालिश

सुबह उठने के बाद पेट पर तेल की मालिश करने से भी कब्ज की समस्या में राहत मिलेगी। एक से दो बूंद एसेंशियल ऑयल की बूंद को नारियल या सरसों के तेल में मिक्स करें। फिर हल्के हाथों से नाभि के आसपास उंगलियों की मदद से गोल घुमाते हुए पेट की मालिश करें। ऐसा करने से स्टूल को पतला होकर बाहर निकलने में मदद मिलती है। हालांकि पेट की मालिश करते समय ध्यान रखें कि पेट पर दबाव नहीं डालना है बस हल्के हाथों से ही मालिश करनी है। जिससे बच्चे को नुकसान ना हो।

 

सेंधा नमक से मिलेगा आराम

सेंधा नमक में रेचक गुण होते हैं। जो कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। दो तरह से सेंधा नमक को प्रेग्नेंसी में इस्तेमाल करें।

 

-रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या में आराम मिलेगा।

-किसी टब में पानी लें और उसमे सेंधा नमक मिलाकर पानी में करीब 20 मिनट तक बैठें। ऐसा करने से कब्ज को दूर करने में मदद मिलती है।

-कब्ज दूर करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

-कब्ज की समस्या होती है तो फाइबर वाले फूड्स को ज्यादा खाएं।

-फल और सब्जियों को ज्यादा मात्रा में खाएं। लिक्विड और पानी ढेर सारा पिएं।

-प्रेग्नेंसी में वॉक, योग और हल्के व्यायाम को जरूर करें। ये सारे कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

 

फाइबर डाइट पर फोकस (Fiber diet for constipation)

कब्ज की समस्या है तो डाइट का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फाइबर फूड्स पर फोकस करें। फाइबर डाइट मल को नरम बना देता है, जिससे यह आंत के अंदर से आसानी से निकल जाता है। साथ ही फाइबर फूड्स आपकी पाचन क्रिया के लिए भी अच्छे रहते हैं और इससे कब्ज होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

Read Also  राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ी

 

शारीरिक गतिविधियां करें (Body activity during pregnancy)

गर्भावस्था के दौरान शरीर को गतिहीन भूलकर भी न होने दें और ऐसा करने न सिर्फ कब्ज पैदा करता है, बल्कि प्रेगनेंसी से जुड़ी अन्य समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार रोजाना योग, वॉकिंग व अन्य लाइट एक्टिविटी करते रहें। ऐसा करने से आपकी पाचन क्रिया सामान्य रूप से काम करती रहेंगी और आंतों पर पड़ रहा प्रभाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *