Google Analytics Meta Pixel अक्टूबर खत्म होने को धान खरीदी की तारीख अब तक घोषित क्यों नहीं : भाजपा - Ekhabri.com

अक्टूबर खत्म होने को धान खरीदी की तारीख अब तक घोषित क्यों नहीं : भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश सरकार को हर हाल में आगामी 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने के लिए आगाह करते हुए कहा है कि विपक्ष में रहते कांग्रेस के नेता तत्कालीन प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रलाप करते घूमते थे, अब सत्ता में आने के बाद वे खुद धान खरीदी का काम 1 नवंबर से शुरू क्यों नहीं कर रहे हैं? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर दोगले मापदंड अपनाकर किसानों के साथ पाखंड और अन्याय करने के लिए निशाना साधते हुए श्री साय ने कहा कि धान खरीदी का समय सिर पर आ गया है, सरकार अभी भी ठोस व्यवस्था तय नहीं कर पाई है और मुख्यमंत्री बघेल बजाय यहाँ के किसानों की फिक्र करने के कांग्रेस के खानदान के प्रति स्वामीभक्ति दिखाने और सियासी नौटंकी रचाकर उत्तरप्रदेश में सियासी लफ़्फाजियाँ करते घूम रहे हैं।
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धान की फसल पक गई
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धान की जल्दी पकने वाली फसल पककर तैयार हो गई है और किसानों ने उनकी कटाई भी कर ली है, लेकिन कुर्सी बचाने की आपसी कलह में उलझी प्रदेश सरकार ने अभी तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तारीख तक घोषित नहीं की है। इसके चलते अपनी कटी हुई फसल की सुरक्षा को लेकर किसान चिंतित हैं। प्रदेश सरकार की बदनीयती और कुनीतियों ने किसानों के पास न तो खलिहान रहने दिया और छापे मार-मारकर उनकी माई-कोठियाँ भी खत्म कर दी, जिनसे वे अपनी फसल को मौसम की मार, चोरी और चूहों से सुरक्षित रख पाते थे। श्री साय ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सूखत के चक्कर में हर साल धान खरीदी देर से शुरू करने के षड्यंत्र रच रही है। किसानों की फसल में कटने के समय जो नमी रहती है, वह नमी महीनेभर तक फसल कटकर यूं ही पड़ी रहने के कारण 10 प्रतिशत तक कम हो जाती है और किसानों को इससे प्रति क्विंटल 200 रुपए तक का नुकसान उठाना पड़ता है। श्री साय ने कहा कि अपने किसान विरोधी चरित्र के चलते प्रदेश की कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद से ही किसानों के साथ खुला अन्याय कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा धान के समर्थन मूल्य में पिछले और मौजूदा वर्षों में की गई 390 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी के सीधे लाभ से भी प्रदेश सरकार छल-कपट करके किसानों को वंचित रख रही है और अब धान खरीदी विलंब से करके सूखत का नुकसान भी प्रदेश के किसानों के मत्थे मढ़कर उन्हें दोहरी मार झेलने के लिए विवश कर रही है।
प्रदेश सरकार को सियासी लफ़्फाजियों से ही फुर्सत नहीं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि भाजपा मौजूदा खरीफ सत्र की शुरूआत से ही प्रदेश सरकार को धान खरीदी के लिए पुख़्ता व्यवस्था तय कर लेने, किसानों को उनकी उपज का एकमुश्त पूरा भुगतान करने, 2500 रुपए प्रति क्विंटल के अलावा केंद्र द्वारा बढ़ाए गए समर्थन मूल्य का सीधा लाभ किसानों को देने, बारदानों का पूरा इंतजाम कर लेने के लिए आगाह करती आई है, लेकिन प्रदेश सरकार को सियासी लफ़्फाजियों से ही फुर्सत नहीं है, और किसानों के कल्याण के लिए कोई पहल करने की साफ नीयत अब भी इस सरकार में दूर-दूर तक कहीं नजर नहीं आ रही है। श्री साय ने कहा कि पिछले वर्ष तक केंद्रीय पूल में लिए जाने वाले चावल की मात्रा को कम बताकर प्रदेश सरकार और कांग्रेस प्रलाप करती रही, जबकि तीन-तीन बार मोहलत लेकर भी प्रदेश सरकार अपने हिस्से का चावल केंद्रीय पूल में जमा नहीं करा सकी थी। अब इस वर्ष प्रदेश के किसानों के हितों को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार 60.65 लाख मीटरिक टन चावल केंद्रीय पूल में लेने को सहमत हो गई है तो प्रदेश सरकार और कांग्रेस के लोग उसना चावल के लिए रूदाली-रूदन का शोर मचा रहे हैं। श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार धान खरीदी से बचने के चाहे जितने षड्यंत्र और बहाने रचे, किसानों के साथ अन्याय करने की उसकी कपटपूर्ण चालें अब भाजपा कतई नहीं चलने देगी।
कांग्रेस सरकार को अपने नाकारापन का ठीकरा केंद्र पर फोड़ने की बुरी लत लगी हुई है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि प्रदेश की तुगलकी कांग्रेस सरकार को अपने नाकारापन का ठीकरा केंद्र पर फोड़ने की बुरी लत लगी हुई है। धान खरीदी समय पर वह नहीं करती, खरीदी केंद्रों से धान का समयबद्ध उठाव, परिवहन और सुरक्षित भंडारण वह नहीं करती, कमीशनखोरी के चलते कस्टम मिलिंग का काम महीनों वह लटकाए रहती है और अन्नदाताओं के परिश्रम से उपजे अन्न की बबार्दी वह करती है, लेकिन हर बात के लिए केंद्र की सरकार को कोसती है। श्री साय ने कहा कि प्रदेश के किसानों को रुला-रुलाकर खैरात की तरह उनकी उपज का मूल्य किश्तों में देने की शर्मिंदगी तो इस सरकार को महसूस होती नहीं, उल्टे बिना बजट प्रावधान, विधानसभा के अनुमोदन और कैबिनेट की मंजूरी के कांग्रेस के राजनीतिक स्वार्थ और वोटों की फसल काटने के लिए छत्तीसगढ़ के आर्थिक संसाधनों को अपनी निजी सम्पदा मानकर उत्तरप्रदेश में जाकर लुटाने में भी इस सरकार को कोई झिझक नहीं हुई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...