Google Analytics Meta Pixel पत्नी से मारपीट: ये रिश्ता क्या कहलाता है के नैतिक सिंघानिया गिरफ्तार - Ekhabri.com

पत्नी से मारपीट: ये रिश्ता क्या कहलाता है के नैतिक सिंघानिया गिरफ्तार

मुंबई। पत्नी से मारपीट के आरोप में टीवी के जाने माने एक्टर करन मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन पर उनकी पत्नी निशा रावल ने डोमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज कराया है. निशा ने अपनी शिकायत में कहा है कि करन मेहरा ने उनके साथ पहले लड़ाई की और फिर मारपीट पर उतारू हो गए. इसके बाद निशा रावल ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया. शिकायत के बाद पुलिस ने करन मेहरा को गिरफ्तार किया. करन मेहरा पर धारा ३३६, ३३७, ३३२, ५०४, ५०६ के तहत मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि काफी दिनों से करन और निशा की शादी में अनबन की खबरें चल रही थीं. हाल ही में करन ने ऐसी खबरों को झूठा बताया था. सोमवार को दिए एक इंटरव्यू में करन ने कहा था कि कोविड के दौरान निशा ने उनका पूरा ख्याल रखा.। करन ने इस इंटरव्यू में कहा था कि वो बीते दिनों पंजाबी प्रोजेक्ट को लेकर शूटिंग में बिजी थे. ये बीते २ हफ्ते उनके लिए बहुत तनावपूर्ण रहे. उन्होंने बताया कि वो शूटिंग कर रहे थे कि इस दौरान उन्हें शरीर में दर्द हुआ और बहुत थके हुए महसूस कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने शरीर में कोरोना के सिम्टम्स दिख रहे थे. करण ने बताया कि वो मुंबई लौटे और उन्होंने टेस्ट कराया जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगिटिव रही लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. हालांकि कि अब वो खुद को काफी स्वस्थ महसूस कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने बताया, ‘Óमेरी तबियत ठीक नहीं थी. मेरी पत्नी निशा ने मेरा पूरा ख्याल रखा.ÓÓ करन मेहरा और निशा रावल ने करीब ६ साल डेटिंग के बाद २०१२ में शादी रचाई. दोनों की मुलाकात हंसते-हंसते के सेट पर हुई थी. जब करन मेहरा बिग बॉस में गए थे तभी निशा प्रेग्नेंट थीं. दोनों का एक बेटा है जिसका जन्म २०१७ में हुआ।
काम की बात करें तो करन मेहरा को ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में नैतिक सिंघानिया के रोल से पॉपुलैरिटी मिली. वहीं निशा ने फिल्म हंसते-हंसते, में काम किया है. टीवी की बात करें तो ये जोड़ी नच बलिए में साथ नजऱ आ चुकी है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...