एक लाख रुपये में दुबई के शेख को बेच डाली पत्नी

पंजाब के लुधियाना में दहेज के लोभी एक पति ने अपनी पत्नी को दुबई के एक शेख के हाथ महज लाख रुपये में बेच दिया। साथ ही यहां पत्नी के बनाए मकान पर भी कब्जा कर लिया और बच्चा भी छीन लिया। अब दुबई से लौटने पर पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर को पूरे मामले की शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई।
न्यू सुभाष नगर के मोहल्ला आनंदपुरा की महिला ने बताया कि नवंबर 2009 में उसकी शादी न्यू शक्ति नगर के युवक से हुई थी। उसका पति अक्सर उससे मारपीट करता था और उसके साथ नौकरों जैसा व्यवहार कर उसे जातिसूचक गालियां भी देता था। दहेज की मांग को लेकर पति, ननद व सास उसे प्रताड़ित करते रहे। वर्ष 2015 में उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह अपने पिता के घर रहने लगी। मार्च 2016 में उसका पति तीन लोगों के साथ उसके घर पहुंचा। उसने बताया कि वेलोग उसे दुबई में नौकरी दिलाएंगे। अपना घर बसाने के लिए उसने पति की बात मान ली और दुबई चली गई। वहां पहुंच कर पता चला कि उसे दुबई भेजने के लिए उसके पति ने उन लोगों से एक लाख रुपये लिए थे। वहां उसे देह व्यापार में धकेलने के लिए लाया गया था। वहां एक भले इंसान ने उसके आंसू देख उसकी मदद की। उसने न केवल उसे उन लोगों से छुड़वाया, बल्कि एक कंपनी में नौकरी पर भी लगवा दिया।
दुबई की कंपनी में काम करते हुए उसने अच्छा पैसा कमाया। इस दौरान उसके पति ने उससे माफी मांगी और उसे विश्वास में लिया। इसके बाद महिला ने लुधियाना में एक मकान बनवाया और दो प्लाट लिए। नौकरी का कांट्रैक्ट खत्म होने पर अब वह काम छोड़ कर स्वदेश लौटी तो पता चला कि उसके पति ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया है। जब उसने अपने घर में घुसने की कोशिश की, तो पति ने उसे बुरी तरह से पीट कर घर से बाहर निकाल दिया। शादी के बाद वर्ष 2011 में उनके घर एक बेटे ने जन्म लिया था। जब वह दुबई गई तो बेटा अपने पिता के पास ही रह गया था। अब उसकी उम्र 11 वर्ष की है। अब वह जब बेटे से मिलने पहुंची तो बेटे ने भी उसे पहचानने से इन्कार कर दिया।
पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई कि अब उसे आए दिन जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उसे केस वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है। उसने मांग की है कि उसकी जिदगी को तबाह करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके उसे इंसाफ दिलाया जाए। ईओ विग के एएसआइ जगदेव ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए रिपोर्ट बना कर अधिकारियों को भेज दी गई है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सोने-चांदी ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड, कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचीं

By Reporter 1 / January 28, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी डॉलर की लगातार कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। दिन के शुरुआती कारोबार में सोना 2.4 प्रतिशत की...

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹27000 तक टूटी, सोना ₹13000 सस्ता

By Rakesh Soni / February 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली।बीते सप्ताह आई तेज गिरावट के बाद सोना-चांदी की कीमतों में रविवार को एक बार फिर जोरदार क्रैश देखने को मिला। बजट के दिन शेयर बाजार के साथ कमोडिटी मार्केट एमसीएक्स पर भी ट्रेडिंग जारी रही और ओपनिंग के...

युवराज सिंह ने 6 साल बाद खोला राज, संन्यास लेने की बताई वजह

By Reporter 1 / January 30, 2026 / 0 Comments
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जून 2019 में क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान युवराज ने कहा कि...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 11 सुरक्षाकर्मी घायल

By Reporter 1 / January 27, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले देर शाम कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सलियों ने कई IED धमाकों को अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकालकर एयरलिफ्ट करके इलाज...

दहेज में गाड़ी और नकदी न मिलने पर पति ने कमांडो पत्नी को डंबल से उतारा मौत के घाट

By Reporter 1 / January 30, 2026 / 0 Comments
दिल्ली से दहेज के लिए की गई एक ऐसी दिल दहला देने वाली हत्या सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दिल्ली पुलिस में SWAT कमांडो के पद पर तैनात 27 वर्षीय काजल की उसके ही पति ने...

शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, घूमाने के बहाने जंगल ले जाकर कुचल दिया सिर

By Rakesh Soni / January 27, 2026 / 0 Comments
बालोद। जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। प्रेम संबंधों के चलते एक सनकी युवक ने जंगल में अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गला दबाकर बेहोश कर दिया। फिर...

छत्तीसगढ़ में मखाना खेती को बढ़ावा, चार जिलों में योजना शुरू

By User 6 / January 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ में पारंपरिक कृषि के साथ-साथ अब किसान नकदी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में मखाना की खेती राज्य के किसानों के लिए एक नया और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रही...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / January 28, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जैसे आपको खुशी होगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तब वह भी दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी सोच से...

Border 2 का गणतंत्र दिवस पर धमाका: देशभर में हाउसफुल शोज

By Reporter 1 / January 27, 2026 / 0 Comments
गणतंत्र दिवस की छुट्टी ने बॉलीवुड के मास्टर स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रफ्तार दे दी है। जम्मू से लेकर कोच्चि, अहमदाबाद से कोलकाता तक फिल्म के शोज हाउसफुल हैं और यह फिल्म...

रायपुर में ई–सिगरेट, हुक्का-तंबाकू का जखीरा जब्त, 25 लाख का माल बरामद

By Rakesh Soni / February 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में पुलिस ने न्यू गोंदवारा बस्ती स्थित एक गोदाम से प्रतिबंधित ई–सिगरेट, फ्लेवर तंबाखू और हुक्का पॉट का जखीरा बरामद किया है। जब्त सामान की कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गोदाम के मैनेजर...