वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शेयर बाजार से लेकर प्रॉपर्टी जैसे एसेट्स के बेचकर मुनाफा बनाने पर लगने वाले कैपिटल गेन टैक्स के नियमों में बड़ा बदलाव करने का एलान किया है। वित्त मंत्री के इस एलान के साथ ही शेयर बाजार में सुनामी आ गई। सेंसेक्स पिछली क्लोजिंग से 1270 अंक नीचे जा लुढ़का तो निफ्टी में भी 480 अंकों की गिरावट देखने को मिली। सबसे बड़ा झटका मिडकैप स्टॉक्स को लगा। निफ्टी के मिडकैप इंडेक्स में 2000 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली तो निफ्टी का स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 1000 अंक नीचे जा लुढ़का। हालांकि निचले लेवल से बाजार ने शानदार वापसी की है।
वित्त मंत्री ने कुछ एसेट्स पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन को बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया है, जबकि फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल एसेट्स पर इनकम टैक्स रेट के हिसाब से शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगेगा। वित्त मंत्री ने कुछ खास एसेट्स पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स को भी 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है, जबकि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के तहत मिलने वाली छूट की लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.25 लाख रुपये कर दिया गया है।
फाइनेंस बिल 2024 के मुताबिक कैपिटल गेन के टैक्स नियमों का सरलीकरण करने के साथ उसे तर्कसंगत बनाया गया है। इस सरलीकरण के तीन कॉम्पोनेंट है। शार्ट टर्म कैपिटल गेन और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन निर्धारित करने के लिए केवल 12 महीने और 24 महीने का केवल दो होल्डिंग पीरियड होगा। स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड सिक्योरिटीज के लिए 12 महीने का होल्डिंग पीरियड और दूसरे एसेट्स के लिए 24 महीना होगा। बॉन्ड, डिबेंचर और सोने के लिए होल्डिंग पीरियड को 36 महीने से घटाकर 24 महीने कर दिया गया है, जबकि अनलिस्टेड शेयर्स और इमोवेबल प्रॉपर्टी के लिए 24 महीने की ही अवधि बनी रहेगी।
इक्विटी शेयर्स, इक्विटी म्यूचुअल फंड पर पहले 15 फीसदी शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगा करता था, उसे बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया गया है। फाइनेंस बिन के मुताबिक शॉर्ट टर्म कैपिचल गेन टैक्स बेहद कम है और इसका फायदा केवल हाई नेटवर्थ इंडीविजुअल को ही मिलता है।
फाइनेंस बिल के मेमोरंडम के मुताबिक लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन को सभी कैटगरी के एसेट्स के लिए 12.50 फीसदी किया गया है जो इक्विटी शेयर्स, इक्विटी म्यूचुअल फंड के मामले में 10 फीसदी था, जबकि प्रॉपर्टी के मामले में 20 फीसदी के इंडेक्सेशन के साथ 20 फीसदी एलटीसीजी लगता था। नए प्रस्ताव के मुताबिक 1.25 लाख रुपये तक लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर छूट मिलेगी। बॉन्ड डिबेंचर के मामले में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन 20 फीसदी के दर से लगा करता था। अब लिस्टेड बॉन्ड डिबेंचर के लिए इसे घटाकर 12.50 फीसदी कर दिया गया है, जबकि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के कैलकुलेशन के लिए इंडेक्सेशन की बेनेफिट को खत्म कर दिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 17, 2026 /
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...