केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के दौरान पिछले 10 सालों में शेयर बाजार चार गुना हो गया है। भारत एक पॉजिटिव ग्रोथ साइकिल में तेजी से विकास कर रहा है। बता दें कि भारतीय शेयर बाजार का बेंचमार्क सेंसेक्स गुरुवार 4 जुलाई को 80,392.64 अंक का ऐतिहासिक शिखर छू चुका है, जबकि एनएसई निफ्टी 24,401 का ऑलटाइम हाई और रिकॉर्ड ऊंचाई बना चुका है।
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के आयोजित कार्यक्रम में वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने कहा कि हमारे 10 साल के कार्यकाल में शेयर बाजार चार गुना हो गया है। मोदी सरकार के सत्ता में आने के समय निफ्टी 5700 के आसपास था और अब यह 23,000-24,000 अंक को पार कर गया है। “यह बहुत ही निर्दयी बाजार है जो सिर्फ आंकड़ों और भविष्य को देखता है। भारत ग्रोथ साइकिल में तेजी से आगे बढ़ रहा है जिसकी वजह से शेयर बाजार आगे बढ़ रहा है।” पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रशासन के तीसरे कार्यकाल में हम तीन गुना गति से काम करें, तीन गुना परिणाम सुनिश्चित करें और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद करें।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ड्रोन इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए तैयार है, जिसने पिछले तीन सालों में तेजी से विकास देखा है। इनोवेशन के दम पर ड्रोन इंडस्ट्री में टेक्नोलॉजी के विकास और बढ़ोतरी की तारीफ करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि ड्रोन इकोसिस्टम (पारिस्थितिकी तंत्र) का विकास कर उन्हें देश भर के गांवों में तैनात करना प्रधानमंत्री की ‘नमो ड्रोन दीदी’ पहल के अनुरूप है। ये कृषि क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद करेगा। ड्रोन और ड्रोन घटकों के लिए प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम इस सेक्टर के विकास के लिए एक किकस्टार्टर है और इसे सरकार की ओर से स्थायी सब्सिडी योजना के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ड्रोन में पीएसयू सेक्टर सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) और में योगदान करने की क्षमता है। ड्रोन इकोसिस्टम की फंडिंग और सलाह के लिए, सिडबी को इसमें शामिल किया जा सकता है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्टार्टअप इकोसिस्टम पर कहा कि 2024 की पहली छमाही में 18 आईपीओ पहले ही पेश हो चुके हैं, जबकि 2023 की पहली छमाही में 17 आईपीओ ऑफर आए थे। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में, देश विदेशी निवेशकों से अप्रत्याशित निवेश देखा गया है और बुनियादी ढांचे के लिए बड़े पैमाने पर पुश किया गया है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत करने के साथ स्टार्टअप्स पर नियमों और कंप्लाइमस को आसान बनाना पीएम मोदी की सरकार का प्राथमिक फोकस रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के विकास का अर्थव्यवस्था पर कई गुना असर पड़ता है, जिससे वस्तुओं और सेवाओं की मांग बढ़ती है और देश में खपत बढ़ती है। पीयूष गोयल ने यह भी कहा गया कि पीएम के बुनियादी ढांचे पर जोर देने से इंडस्ट्री को ग्रोथ और रोजगार पैदा करने में मदद मिली है जिसने देश के विकास को आगे बढ़ाया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...