जम्मू। इसे बिडंवना ही कहेंगे कि आजादी 73 साल बाद इस गांव में लोगों को बिजली मिली। आखिर क्या कारण है कि इस गांव को इतने साल तक बिजली का इंतजाीर करना पड़ा। इसे सरकारी तंत्र की नाकामी कहें या यहां की भौगोलिग स्थिति इतनी कठिन है कि यहां इतने साल बाद बिजली पहुंच पाई। हम बात कर रहे हैं किश्तवाड़ जिले में चिनाब दरिया के किनारे बसे चार गांवों की। यहां के लोग आज से नई जिंदगी जीने लगे हैं। आजादी के 73 साल बाद इनके घरों में नई रोशनी आई है। सोमवार को जब बिजली का स्विच दबाया गया तो बल्ब ही रोशन नहीं हुए, बल्कि सुनहरे भविष्य के सपने के साथ चेहरे भी खिल उठे। बिजली विभाग के अथक प्रयास से इन गांवों को ग्रिड से जोड़ दिया गया है। जम्मू कश्मीर समेत देश के विभिन्न हिस्सों को रोशन करने वाली बिजली के उत्पादन का चिनाब दरिया एक बड़ा स्रोत है। किश्तवाड़ जिले में ही दुलहस्ती पनबिजली परियोजना है। इसके अलावा 850 मेगावाट की रतले परियोजना पर भी अगले कुछ दिनों में काम शुरू हो जाएगा। चिनाब दरिया पर ही बगलियार, सावलकोट और सलाल परियोजना भी है। इसके बावजूद जिले के गांव बिजली से महरूम थे।
ये हैं चार गांव
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के छातरु तहसील के पेठगाम, बुनगाम, चिनाब डिंडू और वतसार गांव की भौगोलिक परिस्थितियां अत्यंत कठिन हैं। यह चारों गांव साल में पांच से छह माह तक बर्फ से ढके रहते हैं। किश्तवाड़ के जिला उपायुक्त अशोक शर्मा ने सोमवार को स्थानीय लोगों की मौजूदगी में बिजली का स्विच दबाकर इन गांवों को सौ फीसद रोशन कर दिया।
उपराज्यपाल के पास पहुंचे थे ग्रामीण
गांवों के लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बिजली सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की थी। हालांकि, इन गांवों में बीते कुछ सालों से जेनरेटर सेट के जरिए रात में चंद घंटों के लिए बिजली दी जा रही थी, लेकिन ग्रिड के जरिए अब बिजली मिली है। इस साल की शुरुआत में डोडा जिले के गनौरी-टैंटा गांव में बिजली पहुंचाई गई है, जबकि बीते साल कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के साथ सटे गांव में ग्रिड से बिजली आपूॢत सुनिश्चित बनाई गई है।
ग्रामीणों को अब नहीं जलानी पड़ेगी लालटेन
वतसार गांव के युवा अजय ने इसके लिए केंद्र और जम्मू कश्मीर प्रशासन का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आज हमारे गांव में सही मायनों में बिजली पहुंची है। अब यहां दिन-रात बिजली मिलेगी। पहले हम जेनरेटर पर निर्भर थे, वह भी कुछ घंटों के लिए। बाकी रात लालटेन के सहारे रहती थी। अब लालटेन नहीं जलानी पड़ेगी।
घर ही नहीं, भविष्य भी होगा रोशन
बुनगाम के अख्तर ने कहा कि ग्रिड की बिजली से सिर्फ हमारे घर ही रोशन नहीं होंगे, बल्कि हमारा भविष्य भी रोशन होगा। हमारे बच्चे सिर्फ अब तक सिर्फ दिन के उजाले में ही पढ़ सकते थे, लेकिन अब रात के एकांत में भी अध्ययन कर सकेंगे। असुविधाओं के चलते गांव के कई बच्चे किश्तवाड़, डोडा और जम्मू में पढ़ाई करने गए हैं। अब यहां भी तरक्की और खुशहाली होगी। जेनरेटर से यहां शोर भी बहुत होता था, धुआं भी खूब निकलता था, अब इससे भी निजात मिलेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...