छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पेदाकरमा गांव में नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर दो युवकों की हत्या कर दी। दोनों शादीशुदा थे। उनकी पत्नियां गिड़गिड़ाती रहीं, मगर नक्सली नहीं माने। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई थी।
नक्सलियों ने पेदाकरमा निवासी राजू मोडियम और बोड़ला पुसनार निवासी दुमा कोडमे पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए उनका अपहरण कर सजा देने के लिए जन अदालत लगाई थी। इसमें आसपास के गांवों के ग्रामीणों के साथ ही युवकों की पत्नियों को भी बुलाया गया था।
बताया जाता है कि उनकी पत्नियां उनको निर्दोष बताते हुए छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन नक्सली पसीजे नहीं और सबके सामने ही दोनों का रस्सी से गला घोंट दिया। हालांकि, पीड़ित पक्ष ने इसकी पुलिस में शिकायत नहीं की है। जन अदालत में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि युवकों के जिला मुख्यालय आने-जाने से नक्सली उन पर पुलिस की मुखबिरी का संदेह करते थे।
राजू मोडियम नक्सली निदेश मोडियम का भाई है। गत वर्ष गंगालूर एरिया कमेटी के अंतर्गत नक्सलियों की गैंगवार में नक्सली बिज्जा मोडियम की हत्या कर दी गई थी। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि जन अदालत में दो युवकों की हत्या करने की जानकारी मिली है। पुलिस टीम भेजी गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...
By User 6 /
June 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...