Google Analytics Meta Pixel रूसी सेना के प्रशिक्षण केंद्र में फायरिंग से 11 की मौत - Ekhabri.com

रूसी सेना के प्रशिक्षण केंद्र में फायरिंग से 11 की मौत

यूक्रेन सीमा के निकट रूसी सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में हुए गोलीकांड में 11 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हुए हैं। जिन लोगों पर हमला हुआ वे रूसी सेना के साथ यूक्रेन में लड़ने के लिए स्वेच्छा से आए थे। यह हमला तब हुआ जब यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी भाग में दोनों देशों की सेनाओं के बीच भीषण युद्ध चल रहा है।

 

रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार प्रशिक्षण केंद्र के मैदान में जब अभ्यास चल रहा था तभी वहां पर दो बंदूकधारी घुस आए। उन्होंने वहां पर आते ही फायरिंग शुरू कर दी। दोनों हमलावरों ने प्रशिणार्थियों के समूह को निशाना बनाकर फायरिंग की। बाद में दोनों हमलावरों ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय ने इन हमलावरों को आतंकी कहा है। रूस को बड़ा नुकसान पहुंचाने की अक्टूबर में यह दूसरी घटना है। इससे पहले रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले कर्च ब्रिज को विस्फोट से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। उसके जवाब में रूस ने बीते सोमवार और गुरुवार को यूक्रेन के शहरों पर भीषण हमले किए थे।

 

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि दोनों हमलावर एक पूर्व सोवियत देश के थे। प्रवक्ता ने देश का नाम स्पष्ट नहीं किया है। जबकि यूक्रेन के वरिष्ठ अधिकारी ओलेक्सी एरिस्टोविच ने कहा, दोनों हमलावर मुस्लिम थे और वे मूलरूप से ताजिकिस्तान के थे। रूसी सेना का प्रशिक्षण केंद्र यूक्रेन की सीमा के नजदीक बेलगोरोद इलाके में है। रूस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्वतंत्र मीडिया ने घटना में मृतकों की संख्या ज्यादा होने की आशंका जताई है। घटना के समय नजदीक ही मौजूद दो लोगों ने बताया है कि प्रशिक्षण केंद्र में तैनात रूसी  एयर डिफेंस सिस्टम से मिसाइलें भी दागी गईं। बेलगोरोद क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने बताया है कि क्षेत्र में रह-रहकर यूक्रेनी हमले हो रहे हैं। शनिवार-रविवार की रात में हुई गोलाबारी में दो लोग घायल हुए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की है कि यूक्रेन में आरक्षित सैनिकों की तैनाती का कार्य दो सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। जिन प्रशिक्षणार्थियों पर हमला हुआ है उनकी तैनाती यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र में होनी थी।

Read Also  35 बच्चे और 128 पोते-पोतियां का परिवार होने पर भी की 37वीं शादी

 

रूसी सेना ने 30 शहरों और गांवों को बनाया निशाना
रूसी सेना ने यूक्रेन के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 30 शहरों और गांवों को निशाना बनाया। इन स्थानों पर पांच मिसाइलें दागी गईं, 60 राकेट हमले हुए और 23 लड़ाकू विमान से हमले हुए। यह जानकारी यूक्रेन के सुरक्षा बलों ने दी है। रूस ने दावा किया है कि डोनेस्क, खेरसान और मीकोलईव में उसकी सेना को बढ़त हासिल हुई है। जवाब में यूक्रेन की वायुसेना ने रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों में 32 हमले किए। गुरुवार को हुए हवाई हमले के बाद लुहांस्क, डोनेस्क और खेरसान में लड़ाई तेज हुई है। यूक्रेन के राकेट हमले में डोनेस्क के रूसी कब्जे वाले क्षेत्र के मेयर का कार्यालय क्षतिग्रस्त हुआ है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि साढ़े सात महीने की लड़ाई में करीब 65 हजार रूसी सैनिक मारे गए हैं। एक अन्य मामले में बेलारूस ने कहा है कि समझौते के तहत उसके यहां पर करीब नौ हजार रूसी सैनिक तैनात हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...