Google Analytics Meta Pixel महिला को कालकाजी मंदिर में मिला पूजा कराने का अधिकार - Ekhabri.com

महिला को कालकाजी मंदिर में मिला पूजा कराने का अधिकार

देश की राजधानी दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर में पूजा संस्कार कराने का अधिकार एक महिला को मिल गया है। साकेत कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के उस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट ने बरकरार रखा है।  16 जनवरी के फैसले में कहा गया था कि प्रतिवादी कमलेश शर्मा (62)  दिवंगत पिता कालीचरण की कानूनी उत्तराधिकारी हैं और मंदिर में पिता के 1/6 शेयर की हकदार हैं। ऐसे में कमलेश अपनी बारी पर मंदिर में पूजा सेवा,  तहबाजारी और अन्य कलेक्शन करने की हकदार हैं। आदेश में यह भी कहा गया था कि मंदिर संस्कार के तहत अगर पुरुष ही पूजा सेवा कर सकता है तो महिला अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए परिवार के किसी पुरुष को पूजा सेवा के लिए नियुक्त कर सकती है।
न्यायमूर्ति प्रतिबा एम सिंह की पीठ के इस फैसले के बाद कमलेश शर्मा द्वारा नियुक्त पुजारी राकेश भारद्वाज ने छह फरवरी से पूजा संस्कार शुरू कर दिया है। साथ ही पीठ ने दानपत्र को नियंत्रित करने समेत अन्य निर्देश दिए हैं। उसने कहा है कि कोर्ट रिसीवर द्वारा मंदिर के सभी दानपत्रों को लाक किया जाएगा और चाभी भी उनके पास रहेगी। दानपत्रों को कोर्ट रिसीवर के सामने तय किए गए दिन में खोला जाएगा। दानपत्र की धनराशि का 1/6 शेयर वादी कमलेश को दिया जाएगा और रिक्त धनराशि हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के खाते में रखा जाएगा।
पीठ ने यह निर्देश याचिकाकर्ता नीता भारद्वाज द्वारा निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर दिया। अदालत ने 25 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई तक मंदिर परिसर में लगे होर्डिंग को हटाने का निर्देश दिया। कोर्ट रिसीवर से कहा कि वे 12 अप्रैल तक अपनी अंतरिम रिपोर्ट दाखिल कर सकते हैं। कालकाजी मंदिर में विभिन्न् पक्षकार बारी-बारी से पूजा संस्कार कराते हैं और हर महीने यह बारी बदलती है।
याचिकाकर्ता नीता भारद्वाज ने 16 जनवरी, 2021 को साकेत कोर्ट द्वारा दिए गए एक फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। नीता भारद्वाज समेत अन्य ने दलील दी कि बतौर पुरुष कानूनी उत्तराधिकारी होने के कारण्ा उन्हें पूजा सेवा करने की प्रक्रिया जारी रखने की अनुमति दी जाए और वे प्रतिवादी कमलेश्ा को उनका 1/6 श्ोयर दे देंगे। दलील दी कि महिला होने के कारण्ा कमलेश्ा को उनकी तरफ से पुजारी नियुक्त करने का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...