Google Analytics Meta Pixel फर्जी तरीके से दस लाख निकालने वाली महिला को भेजा जेल - Ekhabri.com

फर्जी तरीके से दस लाख निकालने वाली महिला को भेजा जेल

कोंडागांव। एक महिला द्वारा दूसरी महिला के पेंशन खाते से लगभग दस लाख रुपए फर्जी तरीके से निकालने का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला ने जब कोरोना काल समाप्त होने के बाद बैंक जा कर अपनी बैंक पास बुक एन्ट्री करायी तब जा कर इस मामले का खुलासा हुआ। बैंक पास बुक में महज 28 हजार रू ही शेष पाये गये। जब कि इस खाते में लगभग दस लाख रू होना था। इस मामले में हैरान करने वाला पहलू ये है कि 23 जुलाई 2018 से 6 जुलाई 2021 तक तीन साल तक नियमित रूप से फर्जीवाडा होता रहा और किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी। ना बैंक को भनक लगी और न ही सीएससी बडे राजपुर के संचालक नरेश पाण्डे समझ पाये कि लगातार पैसे किसी दूसरी महिला को भुगतान किया जा रहा है। यह बड़ी बात है। जानकार यह भी मानते है कि अगर बारीकी से जांच की जाये तो दस लाख रूपये की इस अफरा तफरी में और लोग भी शामिल होंगे। क्योंकि एक महिला इतना बड़ा कारनामा अंजाम दे पायेगी इसकी आशंका कम ही है।आवेदिका बड़े राज पुर सुदनी सोरी ने लिखित शिकायत की कि आवेदिका के खाता से कुल 9,95,910 रुपये छल पूर्वक गबन कर दिये गये हैं। जिस पर पुलिस ने जांच की और छल पूर्व निकालने वाली आरोपिया रजुला मरकाम पिता पतिराम मरकाम जाति गोड़ उम्र 23 साल साकिन छोटेराजपुर थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव के खिलाफ थाना विश्रामपुरी में अपराध क्रमांक 89/2021 धारा 420 भादवि. कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेएमएफसी न्यायालय केशकाल में पेश किया गया।
एसपी ने दिए थे विशेष निर्देश
सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्ग दर्शन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में निरीक्षक रविशंकर धु्रव थाना प्रभारी विश्रामपुरी, सउनि. भोजराज भास्कर, नरश कुमार साहू, महिला प्र.आर. की अहम भूमिका रही।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...