मध्य प्रदेश के देवास जिले में उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ परियोजना अधिकारी रामप्रवेश तिवारी को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बागली क्षेत्र से जुड़ी एक शिकायत के आधार पर की गई। फरियादी रितेश तंवर, जो वर्ष 2017 से महिला एवं बाल विकास कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं, ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि परियोजना अधिकारी उनसे कार्यालयीन कार्य कराने के एवज में कुल ₹18,000 की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
शिकायत के अनुसार फरियादी पहले ही 5 तारीख को ₹4,000 की राशि आरोपी को दे चुका था। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। तय योजना के तहत फरियादी ने उज्जैन रोड पर आरोपी की कार में बैठकर ₹5,000 की दूसरी किस्त सौंपी, तभी मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने आरोपी अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं गिरफ्तारी के बाद परियोजना अधिकारी रामप्रवेश तिवारी ने खुद को निर्दोष बताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। उनका कहना है कि उन्होंने विभाग में करोड़ों रुपये के कथित भ्रष्टाचार को उजागर किया था और इसी वजह से यह कार्रवाई कराई गई है। हालांकि फरियादी अपने आरोपों पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पूरा मामला लोकायुक्त जांच पर निर्भर है और आगे की कार्रवाई जारी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...