Google Analytics Meta Pixel महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर आगे बढ़ रही है:भेड़िया - Ekhabri.com

महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर आगे बढ़ रही है:भेड़िया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला बाल विकास मंत्री भेड़िया ने किया सह जिला जागृति शिविर का शुभारंभ
45 महिलाओं को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत प्रदाय किए 9 लाख रुपए के चेक
रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह जिला जागृति शिविर के अवसर पर आज यहां शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने तीन दिव्यांग महिलाओं सुश्री सरोज यादव, लता यादव और पद्मावती सोनमणी को मोटराईज्ड ट्रायसायकल (बैटरी चलित) प्रदाय की। मंत्री के हाथों मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पाकर खुश हुई और उनका आभार जताया। यह मोटराइज्ड ट्राई साइकिल समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदान की गई है। कार्यक्रम महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ फॉर्चून फाउंडेशन बागबाहरा के नेत्रहीन बच्चों द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी गायन के साथ शुरू हुआ। समाज कल्याण की ओर से राष्ट्रीय परिवार सहायता के तहत 20 महिलाओं को 20-20 हजार रुपए के कुल 4 लाख रुपए के चेक सौंपे गए। वहीं 25 महिला समूहों को महिला कोष ऋण में 20-20 हजार की कुल 5 लाख की राशि के चेक दिए गए। मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा इस प्रकार दोनों योजना के तहत कुल 9 लाख रुपए की राशि के चेक वितरण किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पर्यवेक्षक को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह सहित 5 विभागीय महिला कर्मचारियों को दिव्यांगजनों कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और महिला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए अंतर्राट्रीय महिला दिवस के बारे में बताया। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा प्रदेश की महिलाएं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन भी कर रही है और आगे भी बढ़ रही है। महिलाएं खेती किसानी से लेकर आसमानी रास्तों में (हवाई जहाज) उड़ाकर देश की सेवा कर रही है। आज की महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाब हो रही है। राज्य सरकार महिलाओं के लिए हितग्राही मूलक योजनाएं संचालित कर रही है। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा श्रमिक परिवार की बेटियों की शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा विवाह में सहायता के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना संचालित की है। इस योजना के माध्यम से पात्र पंजीकृत हितग्राहियों की प्रथम दो पुत्रियों की बैंक खातें में एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना का भी शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत राज्य में जन्म लेने वाली बालिकाओं की अच्छे भविष्य के लिए व उनके माता-पिता को प्रोत्साहित करने के लिए 5 हजार रुपए की राशि दी जाने की व्यवस्था है।
पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर
मंत्री श्रीमती भेड़िया ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर भी कुशलता पूर्वक संचालित किए जा रहे है। इन सेंटरों के माध्यम से एक ही छत के नीचे महिलाओं को नि:शुल्क विधिक चिकित्सा एवं परामर्श और आश्रय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हर क्षेत्र की महिलाओं ने बहुत ही अच्छा काम किया है, ये सब बधाई के पात्र है। श्रीमती भेड़िया ने प्रदेश के महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धि दर्ज की है। प्रदेश की महिलाएं सशक्त और सामर्थ्य है। आगे भी उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आव्हान किया कि राजधानी रायपुर के बीटी आई ग्राउण्ड शंकर नगर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया गया है। जहां राज्य की स्व सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है और वे अपने सामग्रियों की बिक्री भी कर रहे है। आप भी इस महिला मड़ई में आकर आनंद उठाएं।
नरवा, गरवा, घुरूवा अउ बाड़ी से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आया
कार्यक्रम को संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि नरवा, गरवा, घुरूवा अउ बाड़ी से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। वे गौठानों में जैविक खाद सहित अन्य आर्थिक गतिविधियां संचालित कर रही है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने मिल रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल ने संबोधन करते हुए कहा कि नारी वर्तमान दौर नारी सशक्तिकरण का है। महिलाएं देश के निर्माण और उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास समीर पांडेय ने जिले में चल रही विभागीय गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रस्तुत की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...