Google Analytics Meta Pixel मैनपाट में पानी के लिए जद्दोजहद कर रहीं हैं महिलाएं - Ekhabri.com

मैनपाट में पानी के लिए जद्दोजहद कर रहीं हैं महिलाएं

अंबिकापुर के मैनपाट ब्लाक के ग्राम पंचायत सरभंजा का आश्रित ग्राम सरईकिरचा पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। लगभग 500 की आबादी वाले इस दूरस्थ गांव में आज तक हैंडपंप खनन नहीं होने से पहाड़ के नीचे खेतों के बीच ढोढ़ी का पानी ग्रामीणों का सहारा बना हुआ है। मैनपाट के प्रमुख पर्यटन स्थल फिश पॉइंट जाने वाले मार्ग में सरभंजा व मछली प्वाइंट के बीच मुख्य मार्ग से भीतर एक सड़क जाती है, यहीं बस्ती स्थित है। हैंडपंप खनन के लिए बोरवेल की बड़ी वाहन नहीं पहुंचने का बहाना बनाकर आज तक ग्रामीणों को हैंडपंप के शुद्ध पानी से महरूम रखा गया है। पहाड़ी के नजदीक बसे इस गांव में खेतों के बीच ढोढ़ी को व्यवस्थित किया गया है, इसी ढोढ़ी का पानी गांव वाले उपयोग करते हैं।

बरसात और गर्मी के दिनों में दिक्कत ज्यादा होती है। गर्मी में जलस्रोत सूख जाने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए इंतजार करना पड़ता है। बरसात के मौसम में खेतों का पानी भी ढोढ़ी में प्रवेश कर जाता है उस दौरान गंदे पानी को छानकर उपयोग करने गांव वाले विवश होते हैं।

प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत के गृह विधानसभा क्षेत्र सीतापुर अनुविभाग में आने वाले इस गांव में रहने वाले लोगों का दर्द है कि तीन चार पीढ़ी से लोग यहां रह रहे हैं। जो समस्या कई दशक पहले थी वही समस्या आज भी है। पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी कोई पहल नहीं हो पा रही है ग्रामीण अब समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग कर रहे हैं।

Read Also  अमित शाह का दौरा रद्द, अब ‘स्मृति ईरानी’ करेंगी संबोधित!

मैनपाट का यह इलाका मौसमी बीमारियों के लिए अति संवेदनशील है। सरभंजा के अलावा पैगा, सुपलगा कुछ ऐसे गांव हैं जहां माझी, मझवार और उरांव जनजाति के लोग रहते हैं। हर वर्ष बारिश के सीजन में क्षेत्र में उल्टी,दस्त,बुखार और दूसरी मौसमी बीमारियों का प्रकोप होता है। दो वर्ष पहले उल्टी दस्त से कुछ लोगों की मौत भी हो गई थी। उस दौरान भी शुद्ध पेयजल की मांग सामने आई थी लेकिन मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण पा लेने के बाद प्रशासनिक स्तर पर पानी के लिए कोई पहल नहीं हुई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *