रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प दिलाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
डॉ. ममता साहू ने सबसे पहले महिला आयोग परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों तथा देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों को नमन किया।
इसके बाद डॉ. ममता साहू न्यू राजेंद्र नगर स्थित सी.जी. कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और ध्वजारोहण किया। उन्होंने नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, संवेदना, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ अपने भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान कॉलेज की पूर्व छात्रा ज्योति साहू को उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक नवीन बागरेचा, भारवी वैष्णव सहित शिक्षकगण और स्टाफ मौजूद रहे।

इसी क्रम में डॉ. ममता साहू ने न्यू राजेंद्र नगर स्थित रायपुर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। यहां विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति और स्वतंत्रता के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
समारोह में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान किया गया। डॉ. ममता साहू ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और संस्कार के साथ आगे बढ़ने वाला प्रत्येक बच्चा अपने परिवार, समाज और देश का गौरव बन सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ राष्ट्रप्रेम, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
डॉ. ममता साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है।
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों में राष्ट्रप्रेम, सेवा, सम्मान और देश के प्रति समर्पण की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी। महिला आयोग अध्यक्ष ने विद्यार्थियों और नागरिकों से देशहित में जिम्मेदारीपूर्वक योगदान देने का आह्वान किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...