Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से हुई सशक्त - मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से हुई सशक्त – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री निवास में मायका का प्यार पाकर गद्गद् हुई महिलाएं

तीजा-पोरा तिहार मनाने बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची मुख्यमंत्री निवास

रायपुर- मुख्यमंश्री भूपेश बघेल अपने निवास परिसर में तीजा पोरा तिहार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के इस पारम्परिक त्यौहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने मुख्यमंत्री निवास में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। यहां महिलाएं मायका का प्यार पाकर खुशी से गद्गद् हुई। मुख्यमंत्री  बघेल इस मौके पर महिलाओं से रू-ब-रू होते हुए कहा कि तीजा-पोरा माताओं-बहनों की खुशियों और छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण पारम्परिक त्यौहार है।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल सहित परिवार के लोग शामिल हुए। साथ ही खाद्य एवं संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिलाओें के हित में संचालित योजनाओं का जिक्र करते हुए उससे लाभान्वित महिला हितग्राहियों श्रीमती सरिता साहू, ज्योति मिथलेश, शांति चंद्रा, रेखा साहू, जयंती तथा उर्वशी वर्मा आदि ने भी अपना अनुभव साझा किया और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं का महत्वपूर्ण स्थान होता है। छत्तीसगढ़ में हम शुरूआत से ही महिलाओं के मान-सम्मान को बढ़ाने का कार्य निरंतर कर रहे हैं।  इस कड़ी में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से संपन्न बनाने के लिए हर संभव पहल की जा रही है और इसके लिए कई नई-नई योजनाएं बनाकर कार्यक्रमों का संचालन बखूबी किया जा रहा है।   मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के हित में हो रहे कार्यों के फलस्वरूप आज इनकी स्थिति में काफी बदलाव आए है। वे राज्य में आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी संपन्न होकर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने अवगत कराया कि प्रदेश में गोधन न्याय योजना के तहत् निर्मित गौठानों में बड़े तादाद में महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है।  इसी तरह वनोपज संग्रहण, बिहान आदि योजनाओं के माध्यम से उन्हें आय और रोजगार के लिए साधन सुगमता से उपलब्ध हो गए हैं। वर्तमान में प्रदेश में लाखों महिलाओं को इसका सीधा-सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य सहित जनहित में संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल तथा मुख्यमंत्री हाट बाजान क्लीनिक आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से उल्लेख किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *