4 माह में मुर्गी विक्रय से 27 हजार एवं अंडा विक्रय से 17 हजार रुपए की हुई आमदनी
खाद विक्रय से समूह को 64 हजार का मिला है लाभ
महिलाओं को स्थानीय स्तर पर गांव में ही मिला रहा है स्वरोजगार,
वर्मी कंपोस्ट, सब्जियां, मशरूम उत्पादन, बकरी पालन, दोना पत्तल निर्माण, कैरी बैग, त्रिफला चूर्ण उत्पादन से बन रहे हैं आर्थिक रूप से सशक्त
जशपुरनगर -राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसान और महिलाओं के लिए संबल बनी है। इसी कड़ी में गिनाबहार रीपा में एकता समूह के सदस्यों द्वारा दोना पत्तल उत्पादन एवं पैकेजिंग का कार्य प्रारंभ किया गया है और गौठान में विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर अपने परिवार को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान कर रही है। कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गिनाबहार में ग्राम सुराजी योजनांतर्गत गौठान में मुर्गी शेड, बकरी शेड, बर्मी टांका, बाड़ी विकास हेतु प्रर्याप्त भूमि एवं पानी की व्यवस्था के लिये तालाब व बोर उपलब्ध है। ग्राम पंचायत गिनाबहार में समूह के महिलाओं द्वारा आजीविका गतिविधि संचालित है, इसमें मुख्य रूप से 3 समूह 35 परिवार के सदस्य जुड़ कर गौठान से लाभ ले रहे है। दुर्गा समूह के द्वारा गौठान में वर्मी कम्पोस्ट बनाने का कार्य किया जा रहा है जिसमें समूह द्वारा अब तक 256 क्विंटल खाद उत्पादन किया गया है जिसमें से 196.90 क्विंटल खाद मण्डी में विक्री हो चुका है। विक्रय से समूह को कुल 64 हजार 386 रूपए का लाभ प्राप्त हुआ है।सामुदायिक बाड़ी अंतर्गत् दुर्गा समूह के द्वारा गौठान में सामुदायिक बाड़ी का कार्य किया जा रहा है, जिसमें गौठान में विभिन्न प्रकार आलू, मटर, टमाटर व मिर्ची की सब्जियॉ लगाई गई है। जिसके विक्रय से समूह को 65 हजार रूपए का लाभ प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार वैजन्ती समूह के सदस्यों द्वारा गौठान में मशरूम उत्पादन का कार्य किया गया है। जिसमें 21 दिनों में महिलाओं के द्वारा 1 क्विंटल मशरूम उत्पादन किया गया। महिलाओं को 20 हजार रुपए का लाभ प्राप्त हुआ। गौठान में दुर्गा समूह को पशुपालन विभाग द्वारा 1 यूनिट में 10 बकरी एवं 1 बकरा दिया गया था। जिससे 1 वर्ष के बाद 3 बकरी का विक्रय किया गया। जिसके विक्रय से महिलाओं को अब तक 35 हजार रूपए लाभ प्राप्त हुआ है। पशुपालन विभाग से बायार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना के अंतर्गत गिनाबहार गौठान के अर्पण समूह को 5 यूनिट (225 नग चूजा दिया गया था। 4 माह के मुर्गी पालन के पश्चात अंडे विक्रय कर 17 हजार रुपये व मुर्गी विक्रय कर 27 हजार का लाभ प्राप्त हुआ। गौठान का रीपा के रूप में चयन किया गया है जिसमें एकता समूह द्वारा दोना पत्तल निर्माण, सगुण समूह द्वारा कैरी बैग, संतरा समूह द्वारा त्रिफला चूर्ण का कार्य किया जा रहा है। सभी समूह में 15-15 सदस्य कार्य कर लाभ अर्जित कर रहे हैं। पहले स्व सहायता समूह के सदस्य बेरोजगार थे, समूह एवं गौठान से जुड़कर स्वरोजगार अपना रही है। रोजगार उपलब्ध न होने से मनरेगा एवं अन्य जगह काम करने जाते थे। अब रीपा गौठान में काम मिलने से बाहर काम करने नहीं जा रही है। प्रतिदिन औसतन 200 रुपये का कमाई हो रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...