Google Analytics Meta Pixel गोबर के साथ-साथ गोमूत्र की खरीदी एवं कीटनाशक दवाईयों का निर्माण कर लाभ अर्जित कर रही है महिलाएं - Ekhabri.com

गोबर के साथ-साथ गोमूत्र की खरीदी एवं कीटनाशक दवाईयों का निर्माण कर लाभ अर्जित कर रही है महिलाएं

बरही एवं जेवतरला गोठानों में ग्रामीणों एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं को मिला रोजगार के बेहतर स्त्रोत

गोमूत्र की खरीदी एवं कीटनाशक दवाईयों का निर्माण तथा उसकी बिक्री कर स्वसहायता समूह ने अर्जित की कुल 70 हजार 444 रुपये का शुद्ध लाभ

बालोद-छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पशुधन के समूचित देखभाल के साथ-साथ उसके संरक्षण एवं संवर्धन सुनिश्चित करने के अलावा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु शुरू की गई राज्य शासन की विशेष प्राथमिकता वाले नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना कई मायने में बहुपयोगी साबित हो रहा है। राज्य में इस योजना के फलस्वरूप धरातल पर इसका प्रत्यक्ष लाभ भी देखने को मिल रहा है। इसके अंतर्गत राज्य शासन द्वारा शुरू की गई गोधन न्याय योजना गौ माता की भाँति शुरू से लेकर अंत तक राज्य के लोगों, कृषकों एवं पशुपालकों के लिए संजीवनी साबित होकर निरंतर लाभ एवं उन्नति का द्वार खोल रहा है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के आदर्श गोठान जेवरतला एवं बालोद विकासखण्ड के आदर्श गोठान बरही में गोमूत्र की खरीदी एवं गोमूत्र से विभिन्न प्रकार के कीटनाशक दवाईयों एवं वृद्धिवर्धक का निर्माण कार्य के फलस्वरूप पशुपालकों एवं कृषकों के लिए आमदनी का कारगर स्त्रोत बन गया है।उल्लेखनीय है कि गोमूत्र खरीदी एवं फसलों में होने वाले रोकथाम हेतु कीटनाशक दवाईयों एवं वृद्धिवर्धक के निर्माण की जिम्मेदारी आदर्श ग्राम गोठान में माधव कृष्ण स्वसहायता समूह को एवं आदर्श गोठान जेवरतला में शक्ति स्वसहायता समूह को दी गई है। इसके अंतर्गत आदर्श गोठान बरही में माधव कृष्ण स्वसहायता समूह के द्वारा 04 रुपये लीटर की दर से अब तक कुल 05 हजार 09 लीटर गोमूत्र की खरीदी की जा चूकी है। इससे स्वसहायता समूह के द्वारा 02 हजार 544 लीटर कीट नियंत्रक एवं वृद्धिवर्धक का निर्माण कर किसानों को कुल 01 लाख 21 हजार 830 रुपये में इसकी बिक्री भी की गई है। जिससे माधव कृष्ण स्वसहायता समूह बरही को कुल 49 हजार 194 रुपये की शुद्ध आमदनी भी हुई है। इसी तरह आदर्श ग्राम जेवरतला में शक्ति महिला स्वसहायता समूह के द्वारा अब तक 03 हजार 106 लीटर गोमूत्र की खरीदी कर 01 हजार 627 लीटर कीट नियंत्रक एवं वृद्धिवर्धक का निर्माण किया गया है। स्वसहायता समूह के द्वारा इस कीट नियंत्रक को 68 हजार 170 रुपये में किसानों को बिक्री कर 21 हजार 250 रुपये की आमदनी प्राप्त की गई है। इसके अलावा आदर्श ग्राम जेवरतला में महिला स्वसहायता समूह के द्वारा डेयरी पालन का भी कार्य किया जा रहा है। समूह की महिलाओं ने आदर्श गोठान जेवरतला में पशुपालन व्यवसाय से 10 हजार लीटर दुध का बिक्री भी देवभोग सोसायटी को की गई है। जिले के आदर्श ग्राम बरही एवं जेवरतला में निर्मित की गई जैविक कीट नियंत्रक एवं वृद्धिवर्धक खेती में लागत को कम करने तथा रासायनिक खाद एवं दवाईयों के उपयोग से प्रकृति एवं मानव शरीर पर पड़ने वाली प्रभाव को कम कर जमीन की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इस प्रकार से गोधन न्याय योजना राज्य के किसानों, पशुपालकों सहित सभी वर्गों के लोगों के लिए हर तरह से उपयोगी बनकर कल्पतरू साबित हो रहा है।राज्य शासन के गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोमूत्र की खरीदी एवं इसके माध्यम से कीटनाशक दवाईयों के निर्माण शुरू करने पर शक्ति सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती भगवती साहू, सचिव श्रीमती अनिता साहू एवं समूह की सदस्य कुमारी ललिता कौर ने भूरी-भूरी सराहना की है। उन्होंने कहा कि गोमूत्र की खरीदी प्रारंभ कर राज्य सरकार के द्वारा गोबर के अलावा गोमूत्र के माध्यम से भी हमें स्व रोजगार प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है, वह वास्तव में सराहनीय है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से हम पशुपालकों एवं कृषकों को हर दृष्टि से लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *