रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गरीबी उन्मूलन की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित यह कार्यक्रम महिलाओं को स्व-रोजगार और स्थायी आय के अवसर प्रदान कर रहा है।
प्रदेश में ‘बिहान’ योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उदयपुर विकासखंड के डाड़गांव की रहने वाली सकीना की सफलता कहानी इसका प्रमुख उदाहरण बनकर सामने आई है। पहले बैंक जाने में झिझक महसूस करने वाली सकीना आज स्वयं सहायता समूह के जरिए सफल व्यवसाय संचालित कर रही हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
जिला प्रशासन के प्रयासों से विभिन्न योजनाओं के अभिसरण के तहत डीएमएफ मद से समूहों को सीमेंट मिक्सर मशीन उपलब्ध कराई गई है। ‘रामगढ़’ ग्राम संगठन के ‘साईं बाबा समूह’ को मिली इस मशीन ने समूह की आय में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। सकीना ने बताया कि उन्होंने 60 हजार रुपये का ऋण लेकर कार्य शुरू किया था और अब मिक्सर मशीन व शटरिंग प्लेट्स के माध्यम से प्रतिदिन 6 से 7 हजार रुपये तक की आमदनी हो रही है।
प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों में बढ़ती मांग के कारण समूह को लगातार काम मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। सकीना का कहना है कि समूह से जुड़ने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे खुद निर्णय लेने में सक्षम हैं।
आर्थिक सशक्तिकरण का सकारात्मक असर उनके परिवार पर भी पड़ा है। उनकी बेटी कॉलेज में अध्ययनरत है, जबकि बेटा हाई स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। सकीना के अनुसार, नियमित आय से बच्चों की शिक्षा बिना किसी बाधा के जारी है।
‘बिहान’ योजना के तहत महिलाओं की वार्षिक आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सकीना ने अपनी सफलता का श्रेय इस योजना को देते हुए कहा कि इससे न केवल रोजगार मिला, बल्कि समाज में सम्मानजनक पहचान भी मिली है।
छत्तीसगढ़ में ‘बिहान’ योजना आज महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक मजबूत आधार बनती जा रही है, जो ग्रामीण विकास को नई गति दे रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...