Google Analytics Meta Pixel लापरवाह अधिकारियों को महिला मंत्री ने दी चेतावनी, कहा- गलतफहमी न पालें अधिकारी - Ekhabri.com

लापरवाह अधिकारियों को महिला मंत्री ने दी चेतावनी, कहा- गलतफहमी न पालें अधिकारी

प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत के बाद मंत्रिमंडल गठन और विभागों के आवंटन के बाद सरकार लोकसभा चुनाव से पहले सरकार एक्शन मूड पर दिखाई देने लगी है। सरकार की योजना और जनता के कामकाज में अडंगेबाजी करने वाले अधिकारियों को मंत्रियों ने दो टूक कह दिया है कि कामकाज में किसी तरह की लापरवाही या टालने की आदत छोड़कर जनता के कामकाज में सहयोग करें। पिछले पांच साल में जो कर लिया उसे भूल जाएं। अब तो सिर्फ काम ही करना होगा, नहीं तो अंजाम के लिए तैयार रहे।

Read Also  स्वतंत्रता दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय रायपुर, डिप्टी सीएम साव बिलासपुर तो विजय शर्मा बस्तर में करेंगे ध्वजारोहण, देखिए अन्य मंत्री व सांसद कहा करेंगे फहराएंगे झंडा


महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारी-कर्मचारियों को चेताया है कि मंत्री सीधी- साधी भोली- भाली है यह गलतफहमी न पाले। शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण होना चाहिए।

 

मंत्री राजवाड़े भैयाथान के प्रवास पर थी। यहां उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए। उनके मंत्री पद की शपथ लेते ही सहज, सरल व्यवहार को लेकर चर्चाएं हो रही थी। शासकीय कामकाज को लेकर उन्होंने लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी।

उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों से आग्रह करते हुए कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान त्वरित होना चाहिए। पूर्व सरकार की तरह अत्याचार,अफसरशाही ना चलाएं।किसी कार्यकर्ता को परेशान ना होना पड़े, इसकी चिंता जरूर करें।

मंत्री सीधी साधी भोली भाली है। यह गलतफहमी ना पालने की हिदायत दी। ब्लॉक मुख्यालय में भटगांव विधानसभा के विधायक एवं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्त्ताओ के द्वारा ढोल नगाड़ों से उनकी आगवानी के साथ ही बस स्टैंड चौक पर जमकर पटाखों की आतिशबाजी के साथ स्वागत किया।

Read Also  शराब प्रेमियों के अच्छी खबर: 10 मई से आॅनलाइन मिलेगी शराब

स्थानीय रेस्ट हाऊस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता सहित सरपंच, पंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह द्वारा माल्यार्पण व गुलदस्ता भेंटकर उत्साह पूर्वक केबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। वहीं विकासखंड के विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने भी गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।

केबिनेट मंत्री राजवाड़े ने अपने उदबोधन में क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओ के मेहनत से मिली विशाल जीत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यकर्ताओं के इसी ऊर्जा,जोश को आगामी लोकसभा में लगाने का संकल्प दिलाते हुए डबल इंजन की सरकार बनाने की बात कही। उन्होंने आगे कहा सभी के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

सभी कार्यों को तत्परता से कराया जाएगा। कार्यक्रम को रामू गोस्वामी, रमाशंकर यादव,शीतल प्रसाद गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुनील साहू ने किया। इस दौरान राजू प्रताप सिंह, कृष्ण दत्त तिवारी, शांतनु गोयल, लालचंद्र शर्मा,राकेश पाठक,नेहा तिवारी,अमन प्रताप सिंह,प्रदीप सारथी,गनपत पाटिल,संदीप दुबे,अभय गुप्ता,अखंड सिंह,रूपेंद्र कुशवाहा,अभिषेक गुप्ता,विराट प्रताप सिंह,जगनारायण सिंह,ललिता सिंह,कुमरेश दुबे सहित तहसीलदार समीर शर्मा, जनपद सीईओ विनय गुप्ता,महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी इमरान अख्तर,मनरेगा पीओ विजय एक्का सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व आम जन उपस्थित रहे।

राम जानकी मंदिर जाकर मत्था ठेका

कार्यक्रम स्थल के बगल में अक्षत कलश शोभा यात्रा में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मत्था टेककर सभी धर्मप्रेमियों का अभिवादन किया। उन्होंने राम जानकी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *