बिहार की राजनीति में महिला नेत्रियों की सक्रियता कोई नई बात नहीं है। अब तक बिहार की राजनीति में कदम रखने वाली अधिकांश महिलाएं उन्हीं घरों की होती हैं, जिनके पति या कोई परिवारी का सदस्य पहले से ही राजनीति में सक्रिय हो। इसका सबसे पहला उदाहरण लालू यादव रहे, जब वे चारा घोटाला में आरोपी बने तो अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया। दूसरा उदाहरण आनंद मोहन हैं। वे सांसद बने तो उन्होंने अपनी पत्नी लवली आनंद को भी राजनीति में उतार दिया। अब तीन ऐसी महिलाओं के नाम चर्चा में हैं, जो राजनीति कदम रखने को बेताब हैं।
बिहार में जिन तीन महिलाओं के राजनीति में आने की चर्चा है, उनमें पहला नाम रामविलास पासवान की बेवा और लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान की मां रीना पासवान का है। रीना पासवान जल्दी ही सियासी मंचों पर दिखाई देंगी। चिराग पासवान ने अपनी मां को इसके लिए राजी कर लिया है। राम विलास पासवान ने जीते जी अपने भाई-भतीजे को राजनीति में मुकाम तक तो पहुंचा दिया, लेकिन दोनों ने उनके बेटे की खाट खड़ी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब रीना पासवान ने राजनीति में उतरने का मन बना लिया है। ज्यादा संभावना यह है कि वह अपने पति की पारंपरिक सीट हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगी।
नीतीश कुमार से लड़-झगड़ कर जेडीयू से अलग हुए उपेंद्र कुशवाहा ने दोबारा अपनी राजनीतिक पार्टी बना ली है। आरएलजेडी के राजगीर में हुए चिंतन शिविर में पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने पत्नी स्नेहलता को भी शामिल किया था। स्नेहलता ने पहली बार सियासी मंच से भाषण दिया। हालांकि उपेंद्र कुशवाहा ने राजनीति में स्नेहलता के प्रवेश की बात तो नहीं कही, लेकिन स्नेहलता को शिविर में बोलने का मौका देकर उन्होंने संकेत जरूर दे दिया कि वह भी राजनीति में उनका साथ निभाने को तैयार हैं। हालांकि दांव उल्टा पड़ गया। उम्मीद थी कि पति के स्वर में स्नेहलता स्वर मिलाएंगी, लेकिन हो गया उल्टा। स्नेहलता ने नीतीश कुमार की शराबबंदी नीति की तारीफ करनी शुरू कर दी। शराबबंदी को समाज के लिए नीतीश सरकार का बेहतर कदम बताया। बहरहाल, इतना तो तय है कि राजनीति से अनजान रहने के कारण ही स्नेहलता ने ऐसी बातें कहीं।
लालू यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को अचानक बिहार का सीएम बना कर सबको चौंका दिया था। शुरू से ही घर-परिवार के कामों तक सीमित रहीं राबड़ी देवी को आरंभ में सियासत जरूर अटपटी लगी, लेकिन बाद में उन्होंने राजनीति के सारे दांव-पेंच सीख लिए। अब तो वह किसी भी परिपक्व राजनीतिज्ञ से किसी भी मामले में कम नहीं दिखतीं। उनके दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के अलावा बेटी मीसा भारती और पत्नी राबड़ी देवी भी राजनीति में हैं। अब एक चर्चा यह भी है कि बहुत जल्द किसी शुभ मुहूर्त में तेजस्वी यादवी की पत्नी राजश्री यादव की भी सास की तरह राजनीति में एंट्री हो सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 23, 2026 /
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...