पीरियड्स( periods) के दौरान महिलाओं ( women)को वर्कप्लेस पर छुट्टी मिले इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार यानी आज सुनवाई होगी।माहवारी जैसे मुद्दे पर अब न केवल महिलाओं( women) के स्वास्थ्य के मद्देनजर गंभीरता के साथ ध्यान केंद्रित किया जाने लगा है, बल्कि विश्व में विभिन्न देशों की सरकारें माहवारी में इस्तेमाल होने वाले सैनिटरी पैड, टैम्पोन और मेंस्ट्रुअल कप जैसे उत्पाद भी निशुल्क उपलब्ध करवाने लगी हैं।










