Google Analytics Meta Pixel संसद, विधानसभाओं में महिला कोटा... क्या पहली बार कोई महिला बनेगी भाजपा की अगली राष्ट्रीय अध्यक्ष? - Ekhabri.com

संसद, विधानसभाओं में महिला कोटा… क्या पहली बार कोई महिला बनेगी भाजपा की अगली राष्ट्रीय अध्यक्ष?

भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर RSS-BJP नेताओं के बीच करीब 5 घंटे तक चर्चा हुई है. भाजपा के सीनियर नेता राजनाथ सिंह के आवास पर हुई बैठक में भाजपा अध्यक्ष पद के उत्तराधिकार की योजना पर चर्चा की गई. विचार-विमर्श में जमीनी स्तर की राजनीति से जुड़े संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा हुई. साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों और महिला आरक्षण के क्रियान्वयन के मद्देनजर महिला या ओबीसी नेता पर भी विचार किया गया. 

 

हालांकि रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई पांच घंटे की बैठक की कोई डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि इस बात पर गहन चर्चा हुई कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अगला कार्यकारी अध्यक्ष या पूर्णकालिक अध्यक्ष कौन होना चाहिए?

 

बैठक में राजनाथ सिंह के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष शामिल रहे. इनके अलावा, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ यानी RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबोले और संयुक्त महासचिव अरुण कुमार भी बैठक में मौजूद रहे.

 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर भी हुई चर्चा

सूत्रों ने कहा कि सीनियर भाजपा और आरएसएस पदाधिकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की. एक ऐसा मुद्दा जिस पर भाजपा और आरएसएस ने चिंता व्यक्त की है और पीएम मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से वहां के हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है.

 

सूत्रों ने कहा कि अगले पार्टी अध्यक्ष के नामांकन के लिए आरएसएस की सहमति महत्वपूर्ण होगी, जिसके लिए प्रक्रिया अब तक शुरू हो जानी चाहिए थी, क्योंकि नड्डा मोदी कैबिनेट में स्वास्थ्य और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालयों का प्रभार भी संभाल रहे हैं. चूंकि बड़ी संख्या में ऐसे पदाधिकारी, जो लंबे समय तक पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं, को केंद्र सरकार में शामिल किया गया है. इसलिए पार्टी और आरएसएस के निर्णयकर्ता अगले भाजपा प्रमुख के लिए जमीनी राजनीति की पृष्ठभूमि वाले किसी व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं.

 

ऐसी भी अटकलें हैं कि अगला पार्टी अध्यक्ष कोई महिला या ओबीसी हो सकता है. भाजपा में कभी कोई महिला अध्यक्ष नहीं रही है और 2029 में लोकसभा चुनावों से पहले संसद और राज्य विधानसभाओं में महिला कोटा लागू होने की संभावना के मद्देनजर किसी महिला को अध्यक्ष पद सौंपना एक आदर्श कदम माना जा रहा है.

 

फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए फडणवीस का नाम सबसे आगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए महाराष्ट्र भाजपा के सीनियर नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है. फिलहाल, फडणवीस राज्य के डिप्टी सीएम हैं. कहा जा रहा है कि भआजपा और आरएसएस देवेंद्र फडणवीस के नाम पर आगे बढ़ने से पहले सभी पहलुओं पर विचार कर रही है. हालांकि, न तो भाजपा और न ही आरएसएस की ओर से देवेंद्र फडणवीस के नाम को लेकर कुछ नहीं कहा गया है.

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आखिर होता कैसे है?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी का निर्वाचक मंडल करता है. इसमें राष्ट्रीय और प्रदेश परिषद के मेंबर्स होते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कम से कम 20 सदस्य नाम का प्रस्ताव देते हैं. किसी एक नाम पर कम से कम 5 राज्यों के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की आम सहमति होनी चाहिए. अगर किसी एक नाम पर सहमति मिल जाती है, तो उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया जाता है. खास बात ये कि जिस नेता का नाम प्रस्तावि किया जाता है, उसकी सदस्यता कम से कम 15 साल पुरानी हो.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *