Google Analytics Meta Pixel महिला आरक्षण से निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी, साय का बयान - Ekhabri.com

महिला आरक्षण से निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी, साय का बयान

रायपुर, 13 अप्रैल 2026।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नई दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रसारित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण को देश की मातृशक्ति के लिए ऐतिहासिक पहल बताया।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महिला आरक्षण से आधी आबादी को उनका पूरा अधिकार मिलेगा और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने इसे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक समावेशी और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने कहा कि पंचायत से संसद तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना नए भारत की स्पष्ट झलक है। महिलाओं की सीधी भागीदारी ही विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करेगी।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि 16 अप्रैल को संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर होने वाली चर्चा इस दिशा में अहम कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सदैव उच्च स्थान मिला है और वर्तमान समय में भी उनकी भूमिका समाज निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं। स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण से महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिला है, जिसका सकारात्मक असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है। साथ ही महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक मजबूती मिल रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि देश में महिला आरक्षण पर चर्चा के साथ ही छत्तीसगढ़ में महतारी गौरव वर्ष मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश की मातृशक्ति और महिला संगठनों से अपील की कि वे हर मंच पर अपनी भागीदारी बढ़ाएं और इस बदलाव की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Read Also  अवैध रूप से नाबालिग का गर्भपात कराने वाली डॉक्टर गिरफ्तार

 

उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाओं की बढ़ती सहभागिता से लोकतंत्र मजबूत होगा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अंत में उन्होंने कहा कि जब नारी सशक्त होती है, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है।

 

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, लखनऊ में 4 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि...

आज का राशिफल

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *