Google Analytics Meta Pixel बालोद में गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण यूनिट का काम शुरू - Ekhabri.com

बालोद में गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण यूनिट का काम शुरू

कलेक्टर  शर्मा ने किया निरीक्षण

रायपुर- बालोद जिले के खपराभाट गौठान में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट स्थापित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यूनिट के लिए भवन का निर्माण गौठान में कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज आदर्श गौठान खपराभाट पहुंचकर प्राकृतिक पेंट की यूनिट की स्थापना के संबंध में चल रहे भवन निर्माण कार्य का अवलोकन किया और इस कार्य को तेजी से पूरा कराये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।  कलेक्टर ने गोबर से पेंट बनाने की इकाई शुरू करने के लिए जरूरी सामग्री और मशीनों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को 10 जनवरी तक गोबर से पेंट बनाने का काम शुरू कराये जाने के लिए भी निर्देश दिए। पशु चिकित्सा विभाग को इस माह के अंत तक गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की मशीन एवं अन्य आवश्यक उपकरण की व्यवस्था करने भी कहा। कलेक्टर ने इस मौके पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पेंट यूनिट की स्थापना कार्य पर निगरानी रखने के साथ ही यहां तैयार होने वाले पेंट का उपयोग स्कूलों, आंगनबाड़ी आदि के रंग-रोगन में करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस यूनिट के माध्यम से सभी रंगों के पेंट का निर्माण किए जाने की बात कही, ताकि इसकी ओपन मार्केटिंग भी की जा सके।  कलेक्टर ने निर्माणधीन प्राकृतिक पेंट इकाई भवन के समीप रिक्त भूमि की भी उपयोगिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके कामकाज के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं से गौठान में संचालित विभिन्न स्व-रोजगारमूलक कार्यों से होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने गौठान की जमीन में महिलाओं द्वारा केला उत्पादन के कार्यों की सराहना की। महिलाओं ने बताया कि इस गौठान से बड़ी संख्या में कच्चा एवं पक्का केला तथा चिप्स की बिक्री की जा रही है। उन्होंने बताया कि गौठान में लगभग 02 एकड़ क्षेत्र में केला का उत्पादन किया जा रहा है। कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और भुगतान के संबंध में महिलाओं से जानकारी ली।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...