Google Analytics Meta Pixel वर्ल्ड कप -भारत की लगातार छठी जीत: इंग्लैंड को हराया - Ekhabri.com

वर्ल्ड कप -भारत की लगातार छठी जीत: इंग्लैंड को हराया

लखनऊ-भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 20 साल बाद हराया है। टीम आखिरी बार 2003 में डरबन के मैदान पर 82 रन से जीती थी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस हारकर बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन बनाए। 230 रन का टारगेट चेज करने उतरी इंग्लैंड की टीम 34.5 ओवर में 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।इंग्लिश बैटर भारतीय गेंदबाजी के सामने लड़खड़ाते नजर आए। मोहम्मद शमी ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। जबकि कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी ने 3 बैटर्स को पवेलियन भेजा। इंग्लैंड को 100 रन से हराकर भारत पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया। टीम सभी 6 मुकाबले जीतकर 12 अंकों के साथ नंबर-1 पर है। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम 10वें नंबर पर ही है। टीम को 6 में से एक ही मुकाबले में जीत मिली है। पावरप्ले में 4 विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की बल्लेबाजी दबाव में आ गई। भारतीय गेंदबाजों ने इसका फायदा उठाया। कप्तान रोहित शर्मा ने अटैकिंग बॉलिंग जारी रखी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रोहित ने कुल 34.5 ओवर में से 19.5 ओवर तेज गेंदबाजों से डलवाए। बीच में कुलदीप और जडेजा ने मध्यक्रम बल्लेबाजों को आउट किया। फिर शमी-बुमराह ने टेलएंडर्स को आउट किया। इंग्लैंड की टीम ने आखिरी के 24 ओवर में 89 रन बनाने में 6 विकेट गंवा दिए। टीम का कोई भी बल्लेबाज 30+ का स्कोर नहीं कर सका। 230 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी रही। 4 ओवर में टीम ने 26 रन बना लिए थे, मोहम्मद सिराज के 2 ओवर में तो 18 रन बन गए। लेकिन 5वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने लगातार गेंदों पर डेविड मलान और जो रूट के विकेट लेकर भारत को ब्रेक-थ्रू दिलाया। बुमराह के बाद अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी बॉलिंग करने आ गए। उन्होंने ओवर में 3 रन दिए, अगला ओवर मेडन रहा। स्पेल कंटीन्यू कर रहे शमी ने 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर बेन स्टोक्स को बोल्ड कर दिया। 9वां ओवर में बुमराह ने फिर मेडन फेंका और 10वें ओवर की पहली गेंद पर शमी ने जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड कर दिया। 4 ओवर में 26/0 से इंग्लैंड का स्कोर 10 ओवर में 40 रन पर 4 विकेट हो गया। शमी और बुमराह ने दोनों ने 2-2 विकेट लिए। बेयरस्टो ने 14 और मलान ने 16 रन बनाए, वहीं रूट और स्टोक्स तो खाता भी नहीं खोल सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *