Google Analytics Meta Pixel महेन्द्र और लखनलाल की इलाज की चिन्ता हुई दूर, जयश्री के भाई की इंजीनियरिंग की पढ़ाई का खर्च उठाएगी राज्य सरकार - Ekhabri.com

महेन्द्र और लखनलाल की इलाज की चिन्ता हुई दूर, जयश्री के भाई की इंजीनियरिंग की पढ़ाई का खर्च उठाएगी राज्य सरकार

आम लोगों की समस्याओं का तुरंत किया समाधान

रायपुर-मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान दुर्ग शहर विधानसभा के गंजमण्डी पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। आमजनों से बातचीत कर उन्होंने उनकी समस्याएं सुनी और मिनटों में कई समस्याओं का समाधान कर दिया। इस दौरान परिवहन मंत्री और दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, दुर्ग शहर के विधायक श्री अरुण वोरा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन और महापौर श्री धीरज बाकलीवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।श्री बघेल से मुलाकात करने आए श्री महेन्द्र और श्री लखन लाल शर्मा की स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता को दूर करते हुए शासन की तरफ से इलाज कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल को श्री महेन्द्र ने बताया कि वह किडनी के मरीज हैं। उनका नियमित डायलिसिस चलता है। उनके इलाज में बहुत खर्च हो रहा है। उन्होंने फेंसिग तार के लिए लोन लिया था,जिससे बहुत सा कर्ज भी हो गया है। उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने उसकी बीमारी का इलाज शासन की तरफ से करवाने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार श्री लखन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री से मदद मांगते हुए बताया कि हैदराबाद में उनका ऑपरेशन होना है, इसमें 8 लाख का खर्च होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ‘मुख्यमंत्री  स्वास्थ्य योजना’ के श्री लखन का इलाज करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान श्री सतीश इंदूरकर की पत्नी ने बताया कि पति का स्वास्थ्य खराब है, अभी भी इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि शासन की योजना से डायलिसिस हो पा रहा है।मुख्यमंत्री को सुश्री जयश्री ने बताया कि उसका भाई बारहवीं में पढ़ता है। उसे इंजीनियर बनाना है। जयश्री खुद भी ग्रेजुएट हैं और अभी एमए की पढ़ाई कर रही है। उनके माता-पिता दोनों नहीं है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जयश्री के रोजगार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही उसके भाई की इंजीनियरिंग की पढ़ाई के खर्च के लिए एस्टीमेट तैयार कर देने कहा। उन्होंने जयश्री को उनके भाई की पढ़ाई का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन करने का आश्वासन भी दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *