Google Analytics Meta Pixel परंपरागत तरीके से पूजा की, फिर गेड़ी चढ़कर गेड़ी दौड़ के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया,कृषि सम्मेलन में शामिल हुए, एग्रीकल्चर ड्रोन और एग्री एंबुलेंस की लांचिंग भी की - Ekhabri.com

परंपरागत तरीके से पूजा की, फिर गेड़ी चढ़कर गेड़ी दौड़ के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया,कृषि सम्मेलन में शामिल हुए, एग्रीकल्चर ड्रोन और एग्री एंबुलेंस की लांचिंग भी की

दुर्ग। हरेली के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों का आधुनिक नवाचारों से परिचय कराया और दो महत्वपूर्ण कृषि उपकरणों की लांचिंग की। इनमें से एक एग्रीकल्चर ड्रोन है जिसके माध्यम से खेतों में बेहद कम समय में छिड़काव संभव हो सकेगा। इसके साथ ही पशुचलित कल्टीवेटर और प्लांटर की लांचिंग भी की। इन उपकरणों को नांगर के पीछे लगाया जाएगा। इससे बहुत कम समय में और अधिक दक्षता के साथ जुताई और बुआई का कार्य किया जा सकेगा। चूंकि यह बैल के पीछे लगा होगा अतः मुख्यमंत्री ने इस मशीन के लिए नाम बुलट्रैक के रूप में सुझाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता तक इन यंत्रों की पहुंच बनाने के लिए पूरी सहायता दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि एग्री एंबुलेंस और एग्रीकल्चर ड्रोन के माध्यम से खेती किसानी काफी आसान होगी। 20 गांवों में समूह के माध्यम से एग्रीकल्चर ड्रोन के माध्यम से छिड़काव हो सकेगा। ड्रोन चलाने के लिए समूह के लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर किसानों से चर्चा भी की। किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की कृषि को बढ़ावा देने की नीतियों का असर रहा कि पिछले साल 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई। इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अनेक योजनाओं के हितग्राहियों को चेक भी वितरित किये और ट्रैक्टर आदि सामग्री का वितरण भी किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव ने भी संबोधन किया और मुख्यमंत्री को ग्रामीण विकास की योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने संक्षेप में दुर्ग जिले में हो रही ग्रामीण विकास की गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर संभागायुक्त महादेव कांवड़े, आईजी बद्रीनारायण मीणा एवं एसपी डा.अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


गोमूत्र खरीदी आरंभ- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्राम करसा में गोमूत्र खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने गोमूत्र की खरीदी की और गौठानों से जुड़ी स्वसहायता समूह की महिलाओं को इसके प्रसंस्करण के लिए सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभा में कहा कि महात्मा गांधी कहते थे कि गौमाता का बहुत महत्व है। वो हर तरह से उपयोगी हैं। गोमूत्र खरीदी अब आरंभ हो गई है तो लोग मवेशियों को अपने घर में ही रखेंगे और पशुपालन की परंपरा और मजबूत होगी।


गेड़ी से लगाई फुटबाल पर किक- मुख्यमंत्री इस दौरान गेड़ी में भी चढ़े और गेड़ी दौड़ के लिए एंकरिंग भी की। उन्होंने इसके बाद गेड़ी पर सवार होकर पूरे मैदान का चक्कर लगाया। लोग उस समय हतप्रभ रह गये जब उन्होंने गेड़ी से ही पूरे जोर से फुटबाल का ऐसा किक लगाया जो सीधे गोलपोस्ट में पहुंचा। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित गेड़ी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।


सभा के आरंभ में किसानों के लिए तांदुला गेट खोलने दिये निर्देश, सभा के अंत तक सूचना दी, गेट खोल दिये गये हैं- मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार अधिकांश जगहों में वर्षा की स्थिति अच्छी है। जहां पानी कम है वहां पर बांधों से पानी उपलब्ध कराने निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। यहां भी सूचना दी गई है कि कहीं पानी की जरूरत हो सकती है। मैं कलेक्टर को निर्देशित करता हूँ कि इसकी व्यवस्था कर लें। मुख्यमंत्री ने सभा के अंत में कहा कि मुझे सूचना मिल गई है कि तांदुला से पानी छोड़ दिया गया है।


प्रदर्शनी भी देखी- मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले में कृषि आधारित योजनाओं से हो रहे विकास की झलक दिखाने वाली प्रदर्शनी भी देखी और समूह की महिलाओं से चर्चा भी की। समूह की महिलाओं ने उन्हें बताया कि किस प्रकार बाड़ी योजना का लाभ उठाकर उन्होंने बेहतर कमाई की। उन्होंने मुर्गीपालन एवं हैचरी का कार्य कर रही समूह की महिलाओं की प्रशंसा भी की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...