रायपुर, 23 नवंबर 2024: भारतीय संविधान के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर 26 नवंबर 2024 से एक साल तक स्मरणोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” टैगलाइन के तहत चार मुख्य विषयों – संविधान की प्रस्तावना, अपने संविधान को जानें, संविधान का निर्माण और संविधान के गौरव – पर आधारित होगा।
मुख्य कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित होगा, जिसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और अन्य प्रमुख नागरिक संविधान की प्रस्तावना का वाचन करेंगे। इस मौके पर स्कूल-कॉलेजों में प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताएं भी होंगी।
संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अनुसूचित जाति और जनजाति बहुल गांवों में 15 दिवसीय संविधान यात्रा निकाली जाएगी। इन यात्राओं के दौरान बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन होगा, जहां संविधान के अनुच्छेद 51ए के तहत नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों को समझाया जाएगा।
रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में संविधान निर्माण में राज्य के योगदान पर आधारित कला प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संविधान पर निर्मित फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। संस्कृति विभाग इस पूरे आयोजन का नोडल विभाग होगा और संबंधित जानकारी भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
इसके अलावा, स्कूल-कॉलेजों में संविधान से संबंधित विषयों जैसे मौलिक अधिकार, कर्तव्य, राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांत, और नवीनतम संशोधनों पर प्रश्नोत्तरी आयोजित की जाएगी। सामाजिक सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता जैसे मुद्दों पर वाद-विवाद और सेमिनार भी आयोजित होंगे।
छात्रों को MyGov और MyBharat पोर्टल पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे युवा पीढ़ी में संवैधानिक जागरूकता और नागरिक अधिकारों के प्रति समझ विकसित हो सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 5, 2026 /
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...