Google Analytics Meta Pixel रायपुर योग समारोह में 7 से 77 वर्ष तक के साधक सम्मानित - Ekhabri.com

रायपुर योग समारोह में 7 से 77 वर्ष तक के साधक सम्मानित

रायपुर, 25 नवंबर 2025।परम जीवनम् फाउंडेशन द्वारा आयोजित योगासन कला प्रदर्शन एवं सम्मान समारोह में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉ. वर्णिका शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मनीषा सिंह (प्रोफेसर, AIIMS), महेश तिवारी (प्राचार्य, आत्मानंद स्कूल) और योगाचार्य चूड़ामणि नायक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि योग मन-मस्तिष्क के विकारों और शारीरिक कमजोरी को दूर करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग न केवल उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है, बल्कि अयोग्य व्यक्ति को भी योग्य बनाने की शक्ति रखता है। उनके शब्दों में—

“योग हमें वृद्ध नहीं होने देता और जीवन में ऊर्जा बनाए रखने का सबसे सरल मार्ग है।”

उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक जीवन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा व्यक्ति को तनावग्रस्त कर देती है, ऐसे में योग सभी विकारों को दूर कर संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। उन्होंने फिल्मी अंदाज़ में संदेश देते हुए कहा—

“सभी विकारों और दुखों की एक दवा योग है, घबराने की जरूरत नहीं।”

 

डॉ. शर्मा ने यह भी बताया कि परम जीवनम् योग केंद्र में 7 वर्ष से लेकर 77 वर्ष तक के साधक नियमित योगाभ्यास कर रहे हैं, जो समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने योग केंद्र को निरंतर सक्रिय और ऊर्जा से भरपूर बनाए रखने की अपील भी की।

 

स्कूली बच्चों में योग के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे स्वभाव से ही शुद्ध, पवित्र और ऊर्जा से भरपूर होते हैं। योग उनके शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उन्हें अधिक संतुलित बनाता है।

Read Also  CG में नवविवाहिता ने मौत को लगाया गले, फांसी के फंदे पर झूली

 

कार्यक्रम के अंत में योग साधना में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले साधकों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभागियों में मीणा बघेल, अजय साहू, अशोक सेठ, अनीता, ज्योति साहू और राधा शामिल रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *