छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर क्षेत्र के रामकोला थाना के अंतर्गत दुलदुली गांव के जंगल में एक युवक साही का शिकार करने के लिए गुफा में घुसा। मगर, गुफा में दम घुटने से उसकी मौत हो गई है।
युवक दुलदुली जंगल के एक गुफा में दुर्लभ वन्य जीव साही का सीकार करने के लिए फंदा लगाया गया था। वह गुफा में जहरीला पत्ता जलाकर साही का शिकार करना चाह रहा था। जहरीले पत्ते के धुएं से गुफा में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना रमकोला थाने मे दी। गई कड़ी मशक्कत के बाद डीडीआरएफ की टीम ने रेस्कयू कर शव को गुफा से बाहर निकाला है।










