धोनी को लेकर युवराज सिंह का बड़ा खुलासा-‘हम अच्छे दोस्त नहीं हैं

नई दिल्ली-वर्ल्ड कप 2023 के रोमांच के बीच ही टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक शो के दौरान अपने और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी के बीच की दोस्ती के बारे में बताया। धोनी और युवराज टीम इंडिया के ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने एक साथ भारत को कई बड़ी ट्रॉफियां जिताने में मदद की। शो में युवराज सिंह ने बताया कि टीम के पूर्व कप्तान धोनी कभी भी उनके खास दोस्त नहीं थे। शो में युवराज सिंह ने बताया कि वे और एम एस धोनी दोनों टीम इंडिया के लिए खेलते थे, लेकिन वो दोनों कभी भी अच्छे दोस्त नहीं रहे। उन्होंने कहा कि टीम में भले ही वे एकसाथ रहे, लेकिन वास्तविक जीवनशैली अलग-अलग होने के कारण वे कभी मैदान के बाहर अच्छे दोस्त नहीं बन पाए। युवराज ने कहा, ‘मैं और माही जिगरी दोस्त नहीं हैं, हम केवल क्रिकेट की वजह से दोस्त थे। हमने साथ में खेला है। माही की जीवनशैली मुझसे बिलकुल अलग थी और इसलिए हम कभी भी जिगरी दोस्त नहीं बन पाए। जब मैं और माही मैदान पर जाते थे, तो हम दोनों अपना 100 प्रतिशत से ज्यादा देते थे। उस समय वह टीम के कप्तान थे और मैं उपकप्तान। जब मैं टीम में आया तब मैं चार साल जूनियर था। जब आप कप्तान और उपकप्तान होते हैं तो आपके निर्णय में मतभेद भी होते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘कभी-कभी वह जो भी निर्णय लेते थे मुझे वह पसंद नहीं आता था। कभी मैं जो निर्णय लेता था, वह उन्हें पसंद नहीं आता था। यह हर टीम में होता है। जब मैं अपने करियर के आखिरी दौर में था, तब मैंने उनसे सलाह मांगी थी। वह वही व्यक्ति थे, जिन्होंने मुझे बताया कि चयन समिति फिलहाल आपके बारे में नहीं सोच रही है और यह 2019 वर्ल्ड कप के ठीक पहले की बात थी।’

जरूरी नहीं कि टीम के खिलाड़ी आपके अच्छे दोस्त हो: युवराज
युवराज सिंह ने शो में बताया कि जरूरी नहीं कि टीम के खिलाड़ी हमेशा आपके जिगरी दोस्त हों। उन्होंने कहा, ‘मैदान के बाहर जरूरी नहीं कि आपके टीम के सदस्य आपके अच्छे दोस्त हो। सभी की अलग-अलग जीवनशैली होती है। कुछ लोग कुछ खास लोगों के साथ घूमते हैं। मैदान पर जाने के लिए ये जरूरी नहीं कि आप टीम के हर एक खिलाड़ी के अच्छे दोस्त हों। किसी भी टीम की बात कर लें, सभी 11 खिलाड़ी एकसाथ नहीं होते। जब आप मैदान में होते हैं तो आप अपने अहंकार को बाहर रखते हैं और मैदान में अपना योगदान देते हैं।’
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *