शहडोल। बीते साल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंद पड़ी धनपुरी भूमिगत खदान में सात लोगों की लाशें निकली थी, सभी युवा थे और नशे की गिरफ्त में आने के बाद कबाड़ चोरी करने के लिए इन बंद माइंस के अंदर घुसे थे, इस मामले में पुलिस और प्रशासन को ही कटघरे में खड़ा कर दिया था, हालांकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए स्थानीय कबाड़ी पप्पू टोपी और अन्य पर मामला दर्ज किया था, वही सोहागपुर एरिया के बुढार ग्रुप के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था,अभी यह जांच में ही है। इसी बीच इस पूरे मामले का सूत्रधार रहा आरिफ नामक कबाड़ी एक बार फिर अंचल में सक्रिय नजर आ रहा है, आरिफ का नाम हालांकि पुलिस की जांच में सामने नहीं आया था लेकिन उसे पूछताछ में शामिल किया गया था। कोयलांचल में कबाड़ के कारोबार से जुड़े सूत्र इस बात का दावा करते हैं कि बंद खदानों में मजदूरों और युवाओं को भेजने वाला आरिफ ही था, जो स्थानीय पप्पू टोपी के अलावा अन्य लोगों को कबाड़ यहां से एकत्रित करके सप्लाई करता था, हालांकि बाद में पुलिस ने आरिफ के ऊपर कबाड़ के कई मामले कायम किये और उसका जिला बदर भी कर दिया, लेकिन जिला बदर होने के बाद भी आरिफ कुछ ही समय पड़ोस के जिले में रहा और बीते कुछ महीनो से वह काफी सक्रिय हो चुका है, दोपहिया वाहन में हेलमेट लगाकर आरिफ दिनभर धनपुरी ….अमलाई… बुढार और कोल माइंस में घूमता है, इसकी खबर स्थानीय पुलिस को भी है, लेकिन पुराने मैनेजमेंट को आरिफ ने एक बार फिर जिंदा कर दिया है। उक्त माइंस के साथ ही अन्य माइंस से कबाड़ लेकर बुढार के उसी ठीहे पर पहुंचता है जहां से उसके तार पहले से जुड़े थे, आरिफ को पुलिस ने उसे समय सात लोगों की मौत की जांच से बाहर रखा था, उसके द्वारा पुलिस को कुछ शिकायत और ज्ञापन भी सौंपे गए थे लेकिन लगातार उसकी जानकारी इस मामले में शामिल होने की पुलिस को मिलती रही, एक बार फिर सात मौतों वाली अंधी खदान में आरिफ की गैंग उतरने लगी है, बीते पखवाड़े ही यहां पर रखा लगभग 40 से 50 टन का लोहे का एक बड़ा पिरामिड उसने काट काट कर बुढार स्थिति ठीहे में पहुंचा दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...