ध्य प्रदेश के इंदौर में खाना लूटने के लिए जोमैटो डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर दी गई। बाणगंगा थाने की पुलिस ने जोमैटो के डिलीवरी ब्वाय सुनील वर्मा की हत्या का राजफाश कर दिया है। पुलिस ने चार नाबालिगों सहित छह लोगों को पकड़ा है, जिन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने खाने का पार्सल लूटने के लिए उसकी हत्या की थी।
पुलिस उपायुक्त धर्मेंद्र सिह भदौरिया के अनुसार मूलत: भागौरा (राजगढ़) निवासी 20 वर्षीय सुनील आनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो में डिलीवरी ब्वाय था। गत 28 जुलाई को वह शहर के स्कीम-78 से बिरयानी का पार्सल लेकर अरबिंदों अस्पताल के सामने करोलबाग कालोनी जा रहा था। रास्ते में छह लोगों ने उसे रोका और खाने का पार्सल लूटने का प्रयास किया।
सुनील ने इसका विरोध किया तो आरोपी एक नाबालिग ने गमछे से उसका चेहरा ढंक दिया और विशाल मेवाड़ा ने उसे चाकू मार दिया। दो नाबालिगों ने पार्सल वाला बैग छीन लिया। मामले में पुलिस ने करीब पौने चार सौ बदमाशों से पूछताछ की तब जाकर हत्या करने वाले पकड़े गए। दो आरोपित विशाल मेवाड़ा और अर्जुन के पुलिस से बच कर भागने में हाथ-पैर भी टूट गए हैं। आरोपियों ने सुनील का पर्स भी लूटा था, जिसमें चार हजार रुपये रखे थे। लूटे गए रुपये, पर्स और बैग जब्ती के लिए पुलिस ने सभी आरोपितों को रिमांड पर ले लिया है।
एडिशनल डीसीपी जोन-3 राजेश रघुवंशी के अनुसार, एक नाबालिग शराब, गांजा, व्हाइटनर, सिलोचन का नशा करता है। नशे के बाद उसे तेज भूख लगती है। जैसे ही सुनील पार्सल ले जाते दिखा तो उसने रोक लिया। हत्या के बाद उसने बिरयानी भी खाई और घर जाकर सो गया। होश आने पर सभी अपने घरों से गायब हो गए। जिस जगह वारदात हुई थी, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...