Google Analytics Meta Pixel कोलकाता में बड़ा हादसा:रेलवे की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में आग लगने से 4 फायर फाइटर समेत 7 की मौत - Ekhabri.com

कोलकाता में बड़ा हादसा:रेलवे की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में आग लगने से 4 फायर फाइटर समेत 7 की मौत

सीएम ममता बनर्जी मौके पर पहुंचीं
कोलकाता। कोलकाता के स्ट्रैंड रोड इलाके में सोमवार शाम एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की 13 वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। इसे बुझाने के लिए मौके पर 15 फायर टेंडर भेजे गए। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि आग लगने से पहले इमारत में धमाका हुआ था। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंची हैं। फायर एंड इमरजेंसी सर्विस मिनिस्टर सुजीत बसु ने बताया कि इस इमारत में ईस्टर्न और साउथ ईस्टर्न रेलवे के आॅफिस हैं। मरने वालों में 4 फायर फाइटर, एक एएसआई और एक आरपीएफ का जवान है। सातवें शख्स की पहचान नहीं हो पाई है। ममता बनर्जी ने मरने वालों के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। आग पर काबू पा लिया गया है। कूलिंग प्रोसेस अभी जारी है। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि आग शाम 6.10 बजे लगी थी। इसके बाद कोलकाता नगर निगम के महापौर फिरहाद हकीम और फायर मिनिस्टर सुजीत बोस मौके पर पहुंच गए। बोस ने बताया कि कम जगह होने की वजह से आग बुझाने में काफी दिक्कत हुई। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी अपने काम में जुटे हैं।
आग लगने की वजह साफ नहीं
वहीं, पुलिस ने बताया कि न्यू कोइलाघाट बिल्डिंग में आग लगने की वजह की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके ग्राउंड फ्लोर पर एक कम्प्यूटराइज्ड टिकट बुकिंग सेंटर था। आग लगने के बाद पूर्वी रेलवे के सभी जोन में टिकटों की आॅनलाइन बुकिंग रोक दी गई है। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आग बुझाने के लिए रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया। हमने ज्यादातर फ्लोर को खाली करा दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...