Google Analytics Meta Pixel बीजेपी सांसद सोनल मानसिंह की मांग: अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाना चाहिए - Ekhabri.com

बीजेपी सांसद सोनल मानसिंह की मांग: अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाना चाहिए

नई दिल्ली। राज्यसभा में कई सांसदों ने अपने विचार रखे। इस दौरान बीजेपी की सांसद सोनल मान सिंह ने पुरुषों के लिए भी एक दिन का सेलिब्रेशन रखने की मांग की। मशहूर शास्त्रीय नृत्यांगना और राज्यसभा की नामित सदस्य ने कहा, ‘मैं मांग करती हूं कि इंटरनेशनल मेन्स डे भी मनाया जाना चाहिए। उनकी यह मांग सुनकर सदन में सभी सांसद हंसने लगे। इस पर सोनल मानसिंह ने कहा कि लोग किसी भी तरह से समानता की मांग कर सकते हैं। बता दें कि दुनिया भर में हर साल 19 नवंबर को इंटरनेशनल मेन्स डे का सेलिब्रेशन किया जाता है। अपना भाषण शुरू करते हुए सोनल मानसिंह ने कहा, ‘ मैं यह कोट पढऩा चाहती हूं, जिसे मैं कहीं पढ़ा था। महिला होना बेहद कठिन है। आपको एक पुरुष की तरह सोचना पड़ता है और महिला की तरह काम करना पड़ता है। एक युवा लड़की सा दिखना होता है और घोड़ों की तरह काम करना होता है। यही नहीं एक महिला के तौर पर अपने काम का जिक्र करते हुए सोनल मानसिंह ने कहा, ‘पहले से अधिक हूं, लेकिन अधिकार से वंचित हूं। इसके अलावा कई महिलाओं ने इस दौरान महिलाओं के अधिकारों की बात करते हुए संसद में 33 फीसदी आरक्षण के मुद्दे को उठाया। महिला सांसदों ने कहा कि सदन में 33 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिए जाने का मुद्दा अब भी लटका है। पहली बार संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की मांग वाला बिल 12 सितंबर, 1996 को संसद में पेश हुआ था। इस विधेयक को एचडी देवेगौड़ा की यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार ने पेश किया था। महिलाओं की गवर्नेंस और सरकार में भागीदारी के मकसद से पेश किया गया यह बिल लोकसभा में पारित नहीं हो सका था। तब से ही यह बिल अटका हुआ है।
शिवसेना सांसद ने की 50 फीसदी आरक्षण की मांग: सोनल मानसिंह के बाद महिला दिवस पर बोलते हुए शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि महिलाओं को संसद में 33 फीसदी नहीं बल्कि 50 फीसदी आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 24 साल पहले हमने 33 फीसदी का प्रस्ताव दिया था। अब इसे संसद और विधानसभाओं में बढ़ाकर 50 फीसदी तक कर देना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग की गई

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में उतारना पड़ा। विमान में कुल 57 लोग सवार थे, जिनमें 51 यात्री और छह क्रू मेंबर शामिल...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...