पुडुचेरी। चक्रवाती तूफान निवार का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। यहां सुबह से बादल छाए हुए हैं और सर्दी भी बढ़ गई है। सुबह से ठंडी हवा चल रही है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आधी रात के बाद तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से गुजरता हुआ निवार चक्रवात आगे निकल चुका है। तूफान निवार की दस्तक से पहले संभावित खतरे वाले तटीय इलाकों से बुधवार को एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं, मौसम विभाग ने बताया है कि तटीय इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि बेहद भीषण चक्रवाती तूफान निवार कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। चेन्नई हवाई अड्डे को सुबह नौ बजे तक बंद रखा गया था। पहले इसे बुधवार सुबह सात बजे से लेकर गुरुवार सुबह सात बजे तक बंद करने का एलान किया गया था, लेकिन बारिश के मद्देनजर इसे दो घंटे और बढ़ा दिया गया है। दूसरी तरफ भारी बारिश के चलते चेन्नई के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। वहीं तमिलनाडु ने बृहस्पतिवार को भी छुट्टी का एलान किया और दक्षिणी रेलवे ने सात विशेष ट्रेनों को रद्द कर दिया। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी पर दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में कम दबाव की स्थिति से उठे चक्रवात के बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेते हुए बृहस्पतिवार तड़के तमिलनाडु व पुड्डूचेरी के मल्लापुरम और कराईकाल तटों से गुजरा। एनडीआरएफ ने तूफान को लेकर मुस्तैदी बढ़ाते हुए तमिलनाडु, पुड्डुचेरी व आंध्र प्रदेश के तटों पर 50 टीमों को मोर्चे पर लगाया है। इसमें 30 टीमें कुड्डालोर, विल्लूपुरम, चेन्नई, चेंगालपट्टू, मयिलादुथुरई और नागापट्टिनम के तटीय इलाकों से लोगों को निकालने में जुटी हैं। वहीं 20 टीमों को विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), कटक (ओडिशा) और त्रिशुर (केरल) में स्टैंडबाय पर रखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के दस्तक देते वक्त 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुड्डुचेरी के तटीय इलाकों में बुधवार से हो रही भारी बारिश के बृहस्पतिवार को भी जारी रहने का अनुमान है।
–तमिलनाडु के 13 जिलों में सार्वजनिक अवकाश
तमिलनाडु के सीएम के पलानीस्वामी ने 13 जिलों में बृहस्पतिवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इन जिलों में चेन्नई, वेल्लोर, कुड्डालोर, विल्लूपुरम, नागापट्टिनम, तिरुवरूर, चेंगेलपेट और कांचीपूरम शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
May 26, 2026 /
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...
By User 6 /
May 29, 2026 /
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
By User 6 /
May 26, 2026 /
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 26 और 27 मई को पूरे एनसीआर क्षेत्र में हीट वेव का असर बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री...
By Reporter 5 /
May 26, 2026 /
रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...
By User 6 /
May 28, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
May 29, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
By User 6 /
May 26, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
May 28, 2026 /
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...