Google Analytics Meta Pixel नहीं थम रहा कोरोना का कहर: फिर टूटा रिकॉर्ड, मिले 43 हजार से ज्यादा मरीज - Ekhabri.com

नहीं थम रहा कोरोना का कहर: फिर टूटा रिकॉर्ड, मिले 43 हजार से ज्यादा मरीज

नई दिल्ली। लोगों को लाख समझाने  के बाद भी वे कोरोना को लेकर लापरवाही बरते रहे हैं। कुछ शहरों में लॉकडाउन भी लगा दिया गया है और कुछ प्रदेशों की सरकार ही लापरवाही बरत रही है, जिसका खामियाजा लोगों को भगुतना पड़ रहा है ओर यही कारण है कि कोरोना दिन ब दिन खतरनाक होता जा रहा है। देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढऩे लगे हैं। महाराष्ट्र समेत देश के आठ राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढऩे से नए मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 43 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस दौरान करीब 200 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 43,846 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 197 लोगों की मौत हुई है। देश में बीते 24 घंटों में एक्टिव केस भी तेजी से बढ़े हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र समेत देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ज्यादातर नए मामले इन्हीं आठ राज्यों से हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा शामिल हैं।
-देश में अब तक कुल 1.15 करोड़ मामले
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 1.15 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1 करोड़ 15 लाख 99 हजार 130 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमे से 1 करोड़ 11 लाख 30 हजार 288 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 3 लाख 9 हजार 87 हो गए हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 59 हजार 755 लोगों की मौत हो चुकी है।
तेजी से बढ़ रहे सक्रिय मामले
देश में एक बार फिर से कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढऩे लगे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 20,693 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इससे एक्टिव रेट की दर बढ़कर 2.66 प्रतिशत हो गई है। देश की रिकवरी दर भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 22,956 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी रेट बढ़कर 95.96प्रतिशत हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.38 प्रतिशत है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, मुश्किल से बची यात्रियों की जान

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

लेमरू में गुपचुप बेचने वाली मंजू बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...