मुंबई। स्टार प्लस की ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है धारावाहिक की अभिनेत्री दिव्या भटनागर की आज मौत हो गई। बता दें पिछले11 दिनों से निमोनिया, कोरोनावायरस और हाइपरटेंशन की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट थीं। उनके भाई ने मौत की पुष्टि करते हुये बताया कुछ दिनों पहले हमने दीदी को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया था। हालांकि उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं आया था। आज सुबह 3 बजे (7 दिसंबर) कार्डियक अरेस्ट होने की वजह से उनका निधन हो गया।
———–










