Google Analytics Meta Pixel बेघरों को घर देने की भूपेश सरकार की कोशिशों को केंद्र ने सराहा, पुरस्कार की घोषणा - Ekhabri.com

बेघरों को घर देने की भूपेश सरकार की कोशिशों को केंद्र ने सराहा, पुरस्कार की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन को मिली उपलब्धियों की भारत सरकार ने सराहना की है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मोर जमीन मोर मकान योजना के समावेशी मॉडल की प्रशंसा करते हुए राज्य को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगरपालिकाओं की श्रेणी में डोंगरगढ़ को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार एक जनवरी 2021 को दिया जाएगा। भारत सरकार द्वारा आज प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के बहुप्रतीक्षित सम्मान समारोह की घोषणा की गयी। एक जनवरी, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में वर्चुअल समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य को स्पेशल कैटेगॉरी में पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री, भारत सरकार हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित रहेंगे। समारोह में मोर जमीन मोर मकान योजना के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ आवास बनाने वाली छत्तीसगढ़ के हितग्राही अंजू साहू (धमतरी), श्रीमती मुमताज बेगम (धमतरी) एवं ममता वर्मा (कवर्धा) को भी सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की जनता, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एवं सभी नगरीय निकायों को बधाई देते हुए सभी बेघर व्यक्तियों को पक्का आवास उपलब्ध कराए जाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। नगरीय प्रशसान एवं विकास विभाग के मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विभाग, नगरीय निकायों एवं सम्मानित किए जा रहे हितग्राहियों को बधाई दी है। उन्होंने आगे भी इसी प्रकार का प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद जताई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

रायपुर में दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज, जनजातीय संस्कृति की झलक

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...