Google Analytics Meta Pixel युवक ने पत्नी और साले के साथ मिलकर प्रेमिका के सीने में चाकू मारा, फिर गला रेतकर मार डाला - Ekhabri.com

युवक ने पत्नी और साले के साथ मिलकर प्रेमिका के सीने में चाकू मारा, फिर गला रेतकर मार डाला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 30 दिसंबर को मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझ गई है। सारा मामला अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग का है। महिला अवैध संबंधों को सार्वजनिक करने की धमकी दे रही थी। जिसके चलते युवक ने अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
धमतरी में परिजनों ने दर्ज कराई थी महिला की गुमशुदगी
जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली क्षेत्र के चिंगरापगार पर्यटन स्थल पर 30 दिसंबर को एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने उसकी फोटो प्रदेश के अन्य जिलों में भेजी। इस पर महिला की पहचान धमतरी के बेलौदी निवासी ममता साहू (30) के रूप में हुई। उसकी गुमशुदगी मगरलोड थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया था कि 29 दिसंबर को महिला बैंक जाने के लिए निकली थी, फिर नहीं लौटी।
सालभर से गांव के ही युवक के साथ थे महिला के अवैध संबंध
ममता साहू का गांव के ही पुरुषोत्तम साहू के साथ सालभर से अवैध संबंध था। संबंधों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर पुरुषोत्तम को वह ब्लैकमेल कर रही थी। अक्सर उससे गहने और नकदी की मांग करती थी। इसके चलते पुरुषोत्तम काफी परेशान हो गया था। तंग आकर उसने पूरी जानकारी अपनी पत्नी को दे दी और कोपरा निवासी अपने साले के साथ मिलकर हत्या का षड्यंत्र रचा।
घुमाने के बहाने बाइक से गरियाबंद लेकर आया था आरोपी
पुरुषोत्तम घुमाने के बहाने ममता को बाइक पर साथ लेकर गरियाबंद आया। वहीं उसकी पत्नी धनेश्वरी साहू और साला लक्ष्मण साहू पहले से मौजूद थे। तीनों ने मिलकर पहले ममता को जमीन पर पटक दिया। फिर लक्ष्मण साहू ने ममता का सिर दबाया और धनेश्वरी ने पैर पकड़ लिया। इसके बाद पुरुषोत्तम ने उसके सीने पर बैठकर चाकू से गला रेत दिया। हत्या के बाद शव को सैनिटाइजर डालकर जलाने का भी प्रयास किया।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...